Author: News Desk

Ranchi. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (14 नवंबर) को झारखंड दौरे पर आ रहे हैं. वे रात करीब 8.40 बजे रांची एयरपोर्ट पहुंचेगे. इसके बाद एयरपोर्ट से राजभवन तक रोड शो करेंगे. पीएम के कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. पीएम की सुरक्षा में रांची एयरपोर्ट से लेकर खूंटी तक 2856 जवान तैनात रहेंगे. इनमें 100 इंस्पेक्टर, 552 एसआई और एएसआई, 400 सशस्त्र बल, 1727 लाठी बल और 77 महिला लाठी बल शामिल हैं. पांच आईपीएस अफसर के साथ छह डीएसपी को राजधानी में होने वाले रोड शो की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गयी है. पीएम…

Read More

Jamshedpur. क्लिनिकल कार्डियो डायबिटीज सोसाइटी ऑफ इंडिया (सीसीडीएसआई) ने रोटरी क्लब के सहयोग से मंगलवार को विश्व मधुमेह दिवस पर वॉक-ए-थॉन का आयोजन किया. इसमें शहर के डॉक्टर के साथ-साथ एमआर व अन्य लोग शामिल थे. वॉक-ए-थॉन में शामिल लोग मोहन आहूजा स्टेडियम से लेकर जुबिली पार्क गेट तक गए. इस दौरान बैनर-पोस्टर के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया. इसके बाद कॉन्वेंट स्कूल के समीप एक शिविर लगाकर 95 लोगों के ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, वजन आदि की जांच की गई. इस दौरान डॉक्टरों ने मधुमेह से कैसे बचा इसकी जानकारी सभी को दी. सीसीडीएसआई के जिलाध्यक्ष डॉ उमेश खां ने बताया कि वर्ल्ड डायबिटीज डे पर वॉक-ए-थॉन के जरिए…

Read More

पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत भवन निर्माण विभाग, भवन प्रमंडल, जमशेदपुर में भ्रष्टाचार के कई उदाहरण सामने आने के बावजूद बिभागीय मंत्री एवं सरकार में पदस्थापित सचिव ,वरीय पदाधिकारी द्वारा अब तक कोई कार्रवाई नहीं किए जाने से भवन निर्माण विभाग के अधिकारी लापरवाह हो गए हैं ! मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भवन निर्माण विभाग,भवन प्रमंडल, जमशेदपुर अंतर्गत कुछ टेंडर अब तक कागज पर फाइनल नहीं हो पाया है अर्थात टेंडर का वर्क आर्डर अब तक पाइपलाइन में है, इसके बावजूद विभाग के कुछ चुनिंदा संवेदक बिना कार्य आवंटन के नियम विरुद्ध निर्माण कार्य को पूरा कर रहे/चुके हैंl ऐसा ही…

Read More

Ranchi. कोडरमा से 20 किमी दूर हावड़ा-नई दिल्ली ग्रैंड कोड लाइन के परसाबाद स्टेशन पर दोपहर 12 बजे ओवरहेड तार टूटने से रेलवे लाइन पर काम कर रहे एक मजदूर की मौत हो गई। वहीं, एक अन्य मजदूर व एक यात्री घायल हो गये। मृतक मजदूर का नाम जोबी मांझी है। जिस समय घटना हुई उसी समय अप लाइन से 12801 पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस करीब 130 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से निकल रही थी। ओवरहेड हाइटेंशन तार के गिरने से छत पर गड़गड़ाहट की आवाज सुन यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोकना चाहा, लेकिन करीब 200 मीटर…

Read More

Ranchi. लोहरदगा पुलिस ने भाकपा माओवादी संगठन के रिजनल कमांडर रविंद्र गंझू दस्ता का सक्रिय सदस्य आकाश नगेसिया को रांची रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है. लोहरदगा एसपी हरीश बिन जमां को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने यह कार्रवाई की है. एसपी ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी. एसपी ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली आकाश नगेसिया ने पूछताछ में कई जानकारियां दी है. इसके अलावा कई मामलों में संलिप्ता को भी स्वीकार किया है. पूछताछ में बताया कि 26 मार्च को सेरेंगदाग स्थित बड़का नदी में पुल निर्माण कार्य कर रहे ठेकेदार…

Read More

Jamshedpur. परसुडीह थाना अंतर्गत करनडीह चौक के पास स्थित सरोज वस्त्रालय (रेडीमेड कपड़े की दुकान) में शुक्रवार की देर रात आग लग गई. अगलगी की इस घटना में दुकान में मौजूद कपड़े समेत अन्य सामान जलकर राख हो गए. दुकान से धुआं उठता देखा कुछ लोगों ने दुकान के मालिक दीपक कुमार को इसकी जानकारी दी. वे भागते हुए शनिवार की तड़के 3 बजे मौके पर पहुंचे और अग्निशमन विभाग को सूचित किया. सूचना पर दमकल की तीन गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाया. दीपक कुमार ने बताया कि इस घटना में उनका लगभग 40 लाख रुपए का सामान…

Read More

Jamshedpur. दीपावली और छठ में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने विभिन्न ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने की घोषणा की है. शुक्रवार से टाटानगर से खुलने व गुजरने वाली तीन ट्रेनों में रेलवे की ओर से चार अतिरिक्त कोच लगाए जायेंगे. इसमें टाटानगर-आरा एक्सप्रेस में एक चेयरकार, एक थर्ड एसी कोच और टाटानगर-जम्मू तवी एक्सप्रेस में एक स्लीपर कोच लगाया जाएगा. दक्षिण पूर्व जोन से जारी आदेश के अनुसार दोनों ट्रेनों में 14 नवंबर तक एक्स्ट्रा कोच लगाया जाएगा. वहीं, भुवनेश्वर-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में थर्ड एसी कोच लगेगा. बता दें कि पुरी-ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस में 5 नवंबर…

Read More

Jamshedpur. घाटशिला पुलिस ने ओडिशा के रास्ते कार के जरिए की जा रही गांजा तस्करी का खुलासा किया है. गुप्त सूचना पर पुलिस ने उक्त कार्रवाई की. इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तारी हुई है. इनकी कार से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुई है. गिरफ्तार आरोपियों में घाटशिला धरमबहाल का रहने वाला आकाश नामाता और घाटशिला कपागोड़ा का सौरभ कुमार दास शामिल है. इनके पास से 20 पैकेट में गांजा बरामद हुआ है, जिसका कुल वजन 100 किलो है. इनका अनुमानित मूल्य 15 लाख रुपये है. दो मोबाइल फोन और दो कार को पुलिस ने जब्त कर लिया…

Read More

Ranchi. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने साहिबगंज के एसपी नौशाद आलम को शुक्रवार को समन भेजा. ईडी ने नौशाद आलम को समन भेजकर 22 नवंबर को रांची जोनल ऑफिस में उपस्थित होने को कहा है. ईडी की जांच में नौशाद आलम को अवैध खनन मामले में गवाह विजय हांसदा को ईडी का विरोधी बनाने में शामिल पाया गया है. ईडी का महत्वपूर्ण गवाह विजय हांसदा बीते 12 को कोर्ट में अपने पूर्व के बयान से मुकर गया था. विजय हांसदा बिना किसी पूर्व सूचना के अचानक गवाही देने कोर्ट आ धमका था, जबकि ईडी ने उसको गवाही के लिए समन भी…

Read More

Jamshedpur. गोलमुरी थाना क्षेत्र में स्थित पुलिस लाइन में रहने वाली कांस्टेबल ललिता कुमारी (45) ने चौथे तल्ले से खुद कर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद परिजन उसे तत्काल टीएमएच ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना शुक्रवार सुबह 5.30 बजे की है. घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. सूचना मिलने पर सीसीआर डीएसपी अनिमेष गुप्ता घटनास्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल की. उन्होंने मृतका के पति, बच्चों व आस पड़ोस के लोगों से पूछताछ की. डीएसपी ने बताया कि ललिता कुमारी पिछले काफी दिनों से बीमार चल रही थी और…

Read More