New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार तीसरे कार्यकाल का कार्यभार संभालने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा के तहत जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए इस सप्ताह इटली जाने वाले हैं. जी7 शिखर सम्मेलन का आयोजन इटली के अपुलिया क्षेत्र में लग्जरी रिजॉर्ट बोरगो एग्नाजिया में 13 से 15 जून तक किया जाना है. बैठक में, यूक्रेन में युद्ध और गाजा संघर्ष का जोर-शोर से उठाये जाने की संभावना है. जी7 विश्व की सात उन्नत अर्थव्यवस्थाओं का समूह है, जिसमें अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, इटली, जर्मनी, कनाडा और जापान शामिल हैं. शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले शीर्ष नेताओं…
Author: News Desk
New Delhi. इस्पात कंपनी टाटा स्टील ने ब्रिटेन के पोर्ट टैलबोट में स्थित अपने संयंत्र में 1.25 अरब पाउंड का प्रस्तावित निवेश ब्रिटिश सरकार और विपक्ष के बीच नीतिगत मतभेदों की वजह से खटाई में पड़ने के बारे में आई खबरों पर चिंता जताई है. पिछले साल सितंबर में टाटा स्टील और ब्रिटिश सरकार के बीच पोर्ट टैलबोट इस्पात संयंत्र में कार्बन उत्सर्जन कम करने के लिए 1.25 अरब पाउंड की संयुक्त निवेश योजना पर सहमति जताई गई थी. इस निवेश में से 50 करोड़ पाउंड की राशि ब्रिटिश सरकार को देनी है. कंपनी ने बयान में कहा, ‘हम ब्रिटिश…
jammu. जम्मू से रियासी जिले की त्रिकुटा पहाड़ियों में स्थित माता वैष्णो देवी के भवन गुफा मंदिर तक आने-जाने के लिए 18 जून से हेलीकॉप्टर सेवा शुरू होगी. श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (एसएमवीडीबी) ने सोमवार को यह घोषणा की. यह कदम तीर्थयात्रा को सुव्यवस्थित करने और दुनिया भर से गुफा मंदिर में पूजा करने के लिए आने वाले भक्तों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के निरंतर प्रयासों के तहत उठाया गया है. एसएमवीडीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अंशुल गर्ग ने कहा, “बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए बोर्ड ने 18 जून से जम्मू से भवन तक सीधे…
झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने शिक्षा विभाग से मांगा मार्गदर्शन RANCHI. राज्य में सहायक अध्यापक (पारा शिक्षक) सेवा शर्त नियमावली में बदलाव के लिए झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग से मार्गदर्शन मांगा है. सहायक अध्यापक सेवा शर्त नियमावली 2022 में शिक्षकों के मानदेय में बढ़ोतरी के लिए आकलन परीक्षा का प्रावधान किया गया है. आकलन परीक्षा में सफल शिक्षकों के मानदेय में 10 फीसदी की वृद्धि की जाती है. आकलन परीक्षा का प्रावधान उन शिक्षकों के लिए किया गया है, जो झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा पास नहीं है. आकलन परीक्षा में पास करने के लिए सामान्य वर्ग…
Bhubaneswar. भाजपा नेता मोहन चरण माझी ओडिशा के नए मुख्यमंत्री होंगे. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को यहां इस बारे में घोषणा की. उन्होंने कहा कि केवी सिंहदेव और पार्वती परिदा को राज्य का उपमुख्यमंत्री बनाया जाएगा. माझी क्योंझर सीट से विधायक हैं. ये निर्णय भाजपा विधायक दल की बैठक में लिए गए, जिसमें राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव पर्यवेक्षक के रूप में शामिल हुए थे. 24 साल बाद बदली सरकार बीते 24 साल तक चुनावों में अजेय रहने वाले नवीन पटनायक को ओडिशा विधानसभा चुनाव में भारी हार का सामना करना पड़ा था. वो उस बीजेपी…
तीन को छोड़ सभी जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेसि से अधिक RANCHI. सरकार ने गर्मी को लेकर रेल अलर्ट जारी करते हुए सभी स्कूलों को 15 जून तक बंद करने का आदेश जारी किया है. पहली बार मौसम विज्ञान केंद्र ने झारखंड के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है. लोगों को सलाह दी गयी है कि अगर बहुत जरूरी न हो, तो घरों से बाहर नहीं निकलें. विभाग ने 12 से 14 जून तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है. 15 जून के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ है. वहीं, गर्मी की स्थिति को देखते…
RANCHI. भाजपा के तत्कालीन अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़े मामले में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की उपस्थिति के लिए जारी समन मामले में मंगलवार को एमपी-एमएलए के विशेष न्यायाधीश सार्थक शर्मा की अदालत में सुनवाई हुई. उपस्थिति नहीं होने के कारण सुनवाई की अगली तिथि छह जुलाई निर्धारित की गयी है. इससे पूर्व कोर्ट ने राहुल गांधी को समन जारी कर कोर्ट में उपस्थित होने को कहा था. राहुल गांधी ने समन को हाइकोर्ट में चुनौती दी गयी थी, जिसे हाइकोर्ट ने खारिज कर दिया था. गौरतलब है कि वर्ष 2018 में मामले…
पिछड़ा वर्ग आयोग का तर्क पिछड़ों की वास्तविक संख्या जानने के लिए जातीय जनगणना ही सही बिहार के ट्रिपल टेस्ट व निकाय चुनाव का अध्ययन करने आयोग की टीम 19 जून को जायेगी बिहार RANCHI. झारखंड में निकाय चुनाव कराने का मामला फिर लटक सकता है. झारखंड राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा मध्य प्रदेश की तर्ज पर पिछड़े वर्ग के लिए वार्ड आरक्षित करने की अनुशंसा के फॉर्मेट को नगर विकास विभाग ने नकार दिया है. विभाग ने सुप्रीम कोर्ट के थ्री लेयर सर्वे कराने की बात ती तर्ज पर इसे आगे बढ़ाने को कहा है ताकि कोर्ट में इसे…
मुख्यमंत्री ने प्रोजेक्ट भवन में डीसी-एसपी के साथ की विधि व्यवस्था की समीक्षा बैठक, कहा राज्य की बेहतर विधि व्यवस्था से प्रदेश की बेहतर छवि के साथ दिशा और दशा होती है तय राज्य में कानून-व्यवस्था बनाये रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है RANCHI. मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने जिलों के डीसी, एसपी के साथ उच्चस्तरीय बैठक में अवैध माइनिंग व मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने का निर्देश दिया है. उन्होंने कोताही बरतनेवाले अधिकारियों पर कार्रवाई करने को कहा. मुख्यमंत्री मंगलवार को प्रोजेक्ट भवन में बैठक कर रहे थे. उन्होंने अनुसूचित जनजाति से जुड़ी जमीन के मामलों में आदिवासियों को जमीन…
मामले में आठ जुलाई से शुरू होगी नियमित सुनवाई , बिहार सरकार को भी कोर्ट ने मामले में भेजा नोटिस NEW DELHI. सुप्रीम कोर्ट ने नीट-यूजी 2024 को फिर से कराने के अनुरोध वाली याचिका पर मंगलवार को केंद्र सरकार और एनटीए से जवाब मांगा. कथित तौर पर नीट यूजी प्रश्नपत्र लीक होने समेत अन्य गड़बड़ियों की सुनवाई के बाद कोर्ट ने यह आदेश जारी किया. शिवांगी मिश्रा और एमबीबीएस के नौ अन्य आकांक्षियों ने परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कोर्ट में याचिका दाखिल की है. याचिका में रिजल्ट वापस लेने व परीक्षा फिर से कराये जाने समेत…
