Mumbai. वैश्विक स्तर पर मजबूती के संकेतों के बीच घरेलू बाजार में बिजली, पूंजीगत उत्पाद और औद्योगिक शेयरों में खरीदारी आने से बुधवार को निफ्टी ने अपना उच्चतम स्तर छुआ जबकि सेंसेक्स अपने रिकॉर्ड स्तर से थोड़ा ही दूर रहा. कारोबारियों ने कहा कि एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसी चुनिंदा कंपनियों के शेयरों को लेकर लिवाली का रुझान होने से भी निवेशकों की धारणा को बल मिला और दोनों सूचकांक हल्की बढ़त के साथ बंद हुए. बेहद अस्थिर कारोबार में बीएसई का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 149.98 अंक यानी 0.20 प्रतिशत चढ़कर 76,606.57 अंक पर बंद हुआ.…
Author: News Desk
Lucknow. उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में गंगा नदी से बालू भरकर ला रहा एक ट्रक बुधवार की सुबह अनियंत्रित होकर, सड़क के किनारे बनी झोपड़ी के बाहर सो रहे लोगों पर पलट गया, जिससे एक ही परिवार के चार बच्चों समेत आठ लोगों की दबकर मौत हो गई. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी. पुलिस अधीक्षक केशव चंद्र गोस्वामी ने बताया कि मल्लावा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कानपुर-उन्नाव मार्ग पर बालू से भरा एक ट्रक अनियंत्रित हो गया और सड़क के किनारे झोपड़ी के बाहर सो रहे एक ही परिवार के लोगों पर पलट गया. प्रत्यक्षदर्शियों…
Malappuram. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि वह इस दुविधा में हैं कि उन्हें वायनाड और रायबरेली लोकसभा सीट में से कौन सी सीट छोड़नी चाहिए. उन्होंने कहा कि वह जो भी निर्णय लेंगे, दोनों निर्वाचन क्षेत्र के लोग उससे खुश होंगे. कांग्रेस नेता ने यहां एक जनसभा में कहा, ‘‘मैं आपसे जल्द ही मिलने की उम्मीद करता हूं. मेरे सामने दुविधा है कि मैं वायनाड का सांसद बना रहूं या रायबरेली का. मैं उम्मीद करता हूं वायनाड और रायबरेली दोनों ही मेरे फैसले से खुश होंगे.’’ लगातार दूसरी बार वायनाड लोकसभा सीट से भारी अंतर से…
Jammu. जम्मू-कश्मीर के डोडा और कठुआ जिलों में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक जवान शहीद हो गया और छह सुरक्षाकर्मी घायल हो गए. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि डोडा जिले में भद्रवाह-पठानकोट मार्ग पर स्थित चतरगला के ऊपरी इलाके में आतंकवादियों ने एक संयुक्त जांच चौकी पर हमला किया, जिसमें राष्ट्रीय राइफल्स के पांच जवान और एक विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) घायल हो गये. उन्होंने बताया कि दूसरी ओर कठुआ जिले के सैदा सुखल गांव में मंगलवार देर रात लगभग तीन बजे गांव में छिपे एक आतंकवादी…
Wayanad. केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) प्रमुख के सुधाकरन ने बुधवार को संकेत दिया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी वायनाड लोकसभा सीट छोड़ सकते हैं. हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनाव में गांधी ने रायबरेली और वायनाड दोनों सीट पर जीत दर्ज की थी. गांधी द्वारा अपने समर्थकों को धन्यवाद देने के लिए यहां आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम में सुधाकरन ने संकेत दिया कि वायनाड के सांसद यहां की अपनी सीट छोड़ देंगे. उन्होंने कहा, “हमें दुखी नहीं होना चाहिए क्योंकि राहुल गांधी, जिन्हें देश का नेतृत्व करना है, उनसे वायनाड में बने रहने की उम्मीद नहीं की जा सकती.”…
New Delhi. करीब 24 साल पुराने लाल किला हमला मामले में दोषी ठहराए गए पाकिस्तानी आतंकवादी मोहम्मद आरिफ उर्फ अशफाक की दया याचिका राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने खारिज कर दी है. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. राष्ट्रपति द्वारा 25 जुलाई 2022 को पदभार ग्रहण करने के बाद खारिज की गई यह दूसरी दया याचिका है. उच्चतम न्यायालय ने तीन नवंबर, 2022 को आरिफ की पुनर्विचार याचिका खारिज कर दी थी और मामले में उसे दी गई मौत की सजा को बरकरार रखा था. विशेषज्ञों का हालांकि मानना है कि मौत की सजा पाया दोषी अब भी संविधान के…
Bhubaneswar. मोहन चरण माझी ओडिशा के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रहे हैं. माझी के परिवार के सदस्यों के लिए यह किसी चमत्कार से कम नहीं है, क्योंकि उनमें से किसी ने कभी नहीं सोचा था कि वह ओडिशा के मुख्यमंत्री बनेंगे. मोहन की मां, पत्नी और दो बेटे भुवनेश्वर में सरकारी आवास में रहते हैं. मंगलवार को जब माझी को नया मुख्यमंत्री घोषित किया गया, तो उनका परिवार आश्चर्यचकित रह गया. उन्हें सबसे पहले स्थानीय समाचार चैनलों से उनके मुख्यमंत्री के रूप में चुने जाने की जानकारी मिली. उस क्षण तक वे पूरी तरह से इस…
-जनसेना प्रमुख एवं अभिनेता पवन कल्याण ने मंत्री पद की शपथ ली AMRAWATI. तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर यह उनका चौथा कार्यकाल होगा. जनसेना प्रमुख एवं अभिनेता पवन कल्याण ने नायडू मंत्रिमंडल में मंत्री पद की शपथ ली. चंद्रबाबू नायडू के बेटे नारा लोकेश ने भी मंत्री पद की शपथ ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी अमित शाह, नितिन गडकरी, जे पी नड्डा और कई अन्य नेता एवं प्रमुख हस्तियां शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित थीं.…
एन.एच.ए.आई. के जमशेदपुर स्थित स्थानीय कार्यालय को स्थाई रूप से बंद कर राँची स्थानांतरण करने कि सूचना पर सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार के नेतृत्व में स्थानीय कार्यकर्ताओं संग वर्तमान कार्यालय में पहूँच कर संबंधित पदाधिकारियों के समक्ष वार्ता कर कार्यालय बंद करने के निर्णय का जबरदस्त प्रतिवाद किया गया। इसी क्रम में राँची के आर.ओ. को इस आशय की जानकारी दी गई और उन्हें यह भी सूचित किया गया कि सांसद विद्युत वरण महतो वरीय पदाधिकारियों से वार्ता कर रहे हैं इसलिए स्थानीय कार्यालय के स्थानांतरण को अविलंब स्थगित किया जाएl उल्लेखनीय है कि पदाधिकारियों को सूचित किया गया कि…
जमशेदपुर : जमशेदपुर शहर के बिस्तूपुर स्थित पीएम मॉल के पास मुख्य सड़क पर पार्किंग हेतु ठेका का आवंटन चर्चा का विषय हैl पीएम मॉल प्रबंधन को लाभ पहुंचाने हेतु मुख्य सड़क पर दो पहिया, तीन पहिया,चार पहिया एवम भारी कमर्शियल वाहन का पार्किंग होने से प्राय: सड़क हादसा होते रहता है l चर्चा है कि पीएम मॉल प्रबंधन की मिली भगत से इस मुख्य सड़क की चौड़ाई भी घटा दी गई हैं l ज्ञात हो कि पूर्व में मुख्य सड़क पर वाहन पार्किंग हेतु जो वाइट लाइनिंग थी उसे मिटकर नया व्हाइट लाइन खींचा गया है जिससे पार्किंग स्थल…
