DHANBAD. धनबाद-गया रेलखंड पर यदुग्राम और बसकटवा स्टेशनों के बीच मंगलवार को बम मिलने की सूचना से रेलवे अधिकारी हलकान रहे. सूचना मिलते ही कोडरमा से आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी दीपक कुमार व रेल प्रशासन की टीम पोल संख्या 420/10 डाउन लाइन के पास पहुंची वहां एक केन मिला. पुलिस व आरपीएफ की टीम ने पूरे मामले की जांच की तो पाया कि केन खाली है. इसके बाद रेल प्रशासन ने राहत की सांस ली. बम मिलने की सूचना के बाद सेक्शन के दोनों लाइन पर रेल परिचालन रोक दिया गया था. लगभग डेढ़ घंटे तक परिचालन रुका रहा. पूरी तरह…
Author: News Desk
झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के अपने गृह क्षेत्र आदित्यपुर नगर निगम में भ्रष्टाचार चरम पर है। निगम क्षेत्र में आम जनता पानी की कमी से त्राहिमाम है । ऐसे में निगम द्वारा टैंकोरो के माध्यम से केवल खाना पूर्ति की जा रही है। भाजपा नेता सतीश शर्मा का आरोप हैं कि चुनाव के अभाव में जिन पदाधिकारियों को जनता की सेवा हेतु प्रत्येक वार्ड में लगाया गया है वो आम जनता का फोन तक नही उठाते। यदि कोई अपने निजी पैसे से बोरिंग भी करवाना चाहता है तो परमिशन के एवज में नगर निगम द्वारा भारी रकम वसूला जाता…
जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति से गणेश राम को हटाए जाने के बाद से अवैध भवन निर्माण पर रोक लगाने में जुटे जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के अन्य कर्मचारी अलर्ट मोड पर हैंl इस संदर्भ में JNAC के अपर नगर आयुक्त कृष्ण कुमार का कहना है कि जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति अंतर्गत अवैध भवन निर्माण पर रोक लगाने के लिए कई कठोर कदम उठाए जा रहे हैंl शिकायत मिलने पर अवैध भवन निर्माता पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जा रही हैl इसी कार्रवाई के तहत सोनरी,सीतारामडेरा,साकची,बिस्तुपुर, रामदासभट्ठा,धातकीडीह,भूईआडीह के कई अवैध भवन सील किए गए हैंl क्षेत्रीय कर्मचारी गणेश राम को…
प्रकाश नगर टेल्को क्षेत्र में पानी के लिए हाहाकार, बिल्डर से नाराज महिलाएं उतरी सड़क पर …… गोविंदपुर थाना क्षेत्र के टेल्को प्रकाश नगर में स्थित श्रीनाथ होम्स द्वारा निर्मित श्रीनाथ रॉक गार्डन सोसाइटी के अंतर्गत पानी की व्यवस्था न देने के कारण आज सोसाइटी की महिलाओ ने काफी बवाल काटा । कई दिनों से पानी के लिए कष्ट झेल रही महिलाओं और पुरुषों का धैर्य आज जवाब दे दिया। सोसाइटी के सभी लोग एक साथ लामबंद होकर बिल्डर के कार्यालय पर आज धावा बोला दिया। उग्र महिलाओं ने बिल्डर के कार्यालय में तोड़फोड़ और नारेबाजी करते हुए काफी हंगामा…
आदित्यपुर नगर निगम के द्वारा बीतो दिनों 122 अवैध भवन निर्माण जो नक्शा का विचलन कर कराए गए हैं पर कार्यवाही करने एवं सील करने की बात कही गई थी पर इस संदर्भ में अब तक कोई ठोस कार्रवाई आदित्यपुर नगर निगम के द्वारा नहीं की गई हैl आदित्यपुर नगर निगम कार्यालय को लिखित शिकायत के बावजूद भी ऐसे कई अवैध बहुमंजिला भवन का निर्माण पूरा हो रहा है जिन्होंने आदित्यपुर नगर निगम से नक्शा भी नहीं पास करवाया हैl आदित्यपुर नगर निगम के कर्मचारी एवं पदाधिकारी के मौन समर्थन से बिना नक्शा स्वीकृत कराए भवन निर्माण होने से सरकार…
जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति अंतर्गत साकची बाजार के डालडा लाइन स्थित दुकान संख्या 81 पर बीते दिनों नालंदा ज्वेलर्स के संचालक के द्वारा एक अन्य फ्लोर का अवैध दुकान निर्माण कराया गयाI उपरोक्त दुकान के ऊपर नालंदा ज्वेलर्स के संचालक के द्वारा एक अन्य फ्लोर का भी निर्माण कराया गया है अर्थात दुकान की ऊंचाई अलॉटमेंट के विपरीत बढ़ाकर बनाई जा रही हैI इस संदर्भ में जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के तत्कालिक अपर नगर आयुक्त एवं संबंधित सिटी मैनेजर को अवैध निर्माण की फोटो युक्त सूचना दी गई,पर पदाधिकारी ने कार्रवाई के बजाय भ्रष्टाचार को मौन समर्थन देते हुए कार्रवाई…
पथ निर्माण विभाग जमशेदपुर प्रमंडल के स्वामित्व वाली जुगसलाई रेलवे ओवर ब्रिज के ऊपर लगे बिजली के पोल पर बीते दिनों विज्ञापन लगाने का टेंडर कराए जाने की चर्चा हैl जुगसलाई नगर परिषद के द्वारा विज्ञापन पट लगाने की अनुमति देने के बाद से प्राय:बिजली के पोल पर लगे कई लाइट बंद दिखते हैं l स्थानीय लोगों की माने तो विज्ञापन पट लगाने वाले अनुभवहीन व्यक्ति के द्वारा तार को क्षति पहुंचा दिया जाता है, जिसके कारण रेलवे ओवर ब्रिज पर लगे कई लाइट बंद दिखते हैंl स्थल निरीक्षण पर पाया गया की लाइट के ऊपर ही विज्ञापन पट लगा…
टाटा स्टील के संस्थापक जमशेदजी नसरवान टाटा के जयंती समारोह पर शहर में कई कार्यक्रम कराए जा रहे हैं, इस अवसर पर सड़क से लेकर पार्कों में विशेष सजावट की जा रही हैl इस दौरान टाटा स्टील प्रबंधन द्वारा जुबली पार्क समेत पूरे शहर को लाइटिंग से पाटने का कार्य किया जा रहा हैlइस दौरान समारोह की शोभा बढ़ाने के लिए कई सेलिब्रिटी जमशेदपुर आ रहे हैं,इनमें मुख्य रूप से टाटा ग्रुप के चेयरमैन एन.चंद्रशेखरन भी जमशेदपुर पधारेंगे l वह यहां संस्थापक दिवस समारोह के दौरान शहरवासियों को संबोधित भी करेंगे l ज्ञात हो कि कुछ दशक पूर्व जे.एन.टाटा जयंती…
झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के गृह जिला सरायकेला-खरसावां में सड़क सुरक्षा सप्ताह मानो मात्र कागज पर सिमट कर रह गया हैl ऐसा प्रतीत होता है कि अधिकारी सिर्फ हरी झंडी दिखा कर अपनी जिम्मेदारी से मुक्त हो गए हैं lइस कारण से ही सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित टाटा-कांड्रा मुख्य सड़क पर इन दोनों चार पहिया वाहन वाहनों की खरीद बिक्री का दुकान समेत अन्य दुकान मुख्य सड़क पर लगा हुआ हैl उक्त सड़क से भारत एवम झारखण्ड सरकार के कई मंत्री,सांसद,विधायक एवं अधिकारी गुजरते हैं पर मुख्य सड़क पर इस प्रकार के व्यावसायिक कारोबार खुलेआम चलाते रहते हैं…
आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में सरकारी राजस्व को चूना लगाकर कई अवैध भवन निर्माण जारी हैl सरकार के द्वारा मोटी-मोटी रकम सैलरी लेने वाले कर्मचारी एवं अधिकारी अवैध बहुमंजिला भवन पर कोई कार्रवाई नहीं करते हैं l ज्ञात हो कि आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में कई बहुमंजिलें भवन बिना आदित्यपुर नगर निगम कार्यालय से नक्शा स्वीकृत कराएं यानि कि सरकारी राजस्व की चोरी कर बन रहे हैं l कई भवन निर्माण नक्शा का विचलन कर भी बन रहे हैं पर आदित्यपुर नगर निगम के कर्मचारी एवं अधिकारियों को यह दिख नहीं रहा है l सूत्रों की माने तो बिना आदित्यपुर…
