Author: News Desk

पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन सत्र 2023-25 की चौथी(4th) कार्यसमिति की बैठक जिला कार्यालय मीरा टावर, साकची में सम्पन्न हुई।इस पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन सत्र 2023-25 की चौथी(4th) कार्यसमिति की बैठक जिला कार्यालय मीरा टावर, साकची में सम्पन्न हुई।इसबैठक में कई कार्यसूची पर विचार विमर्श किया गया। अध्यक्ष मुकेश मित्तल ने बताया कि उन्होंने कई ज्वलंत मुद्दों पर टाटा स्टील के पदाधिकारिओं को पत्र लिखा जैसा कि लावारिस मृत मवेशिओं/पशुओं के निष्पादन के संबंध में जिसके उत्तर में टाटा स्टील के द्वारा सकारात्मक जवाब मिला और ठोस कदम उठाये गए। अग्रसेन भवन में ५ जुलाई को होने वाले…

Read More

झामुमो की अहम बैठक 4 जुलाई को रांची में, लोस चुनाव, टिकट शेयरिंग, सहित कई मुद्दे पर पर होगी चर्चा राज्य के राजनीतिक बढ़ते तापमान के बीच झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन द्वारा 4 जुलाई को पार्टी की अहम बैठक बुलाई गई है। पार्टी की बैठक की तैयारियों को लेकर पदाधिकारी कार्यकर्ता सक्रिय हो गए हैं। बैठक को लेकर तैयारियां भी जोरों से चल रही है।इस बैठक पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। रांची के सोहराय भवन में होने वाली मोर्चा की बैठक में केंद्रीय समिति के सारे सदस्य सदस्यों के साथ साथ जिला समितियों के अध्यक्ष एवं सचिव को बैठक…

Read More

जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो एवं  पोटका के पूर्व विधायक मेनका सरदार,भाजपा जिला अध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी बागबेड़ा मंडल मे महा जनसंपर्क अभियान बागबेड़ा पूर्वी ग्राम पंचायत गाराबसा में चलाया गया। इस जनसंपर्क अभियान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिछले 9 सालों के कार्यों को क्षेत्र की जनता से मिलकर बताया गया । इस दौरान घर घर जाकर आम जनता को केंद्र की मोदी सरकार के उपलब्धियों से अवगत कराया गया। साथ ही उनके घर पर एक स्टीकर भी पार्टी का लगाया गया एवं उन्हें पार्टी का पर्चा भी दिया गया । इस दौरान…

Read More

जल संकट से जूझते बागबेड़ा वासियों के लिए उपलब्ध कराए जा रहे हैं पानी टैंकर से आम जनता को पानी उपलब्ध कराने के बजाए जिला परिषद सदस्य कविता परमार द्वारा सरकारी जमीन को घेर कर अवैध रूप से घर बनाने के लिए पानी का स्टॉक अपने घर में कराया जा रहा हैl पानी टैंकर के चालक जिला परिषद सदस्य कविता परमार के दबाव में सर्वप्रथम जनता को पानी उपलब्ध करने के बजाए जिला परिषद सदस्य कविता परमार के घर में सीधे टैंकर के मुख्य पाइप से पानी उपलब्ध कराया जाता है, तत्पश्चात टैंकर में पानी उपलब्ध रहने की स्थिति में…

Read More

सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत जमशेदपुर के प्रतिष्ठित होटल रमाडा एवं अलकोर के सामने फुटपाथ एवं मुख्य सड़क को जाम करने वाले चार पहिया वाहन चालकों के विरुद्ध जिला प्रशासन चला पाएगा जांच अभियान ? पूर्वी सिंहभूम जिला परिवहन पदाधिकारी दिनेश रंजन के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा की टीम ने लेबर ब्यूरो गोलचक्कर, नीलडीह  मे वाहन जांच अभियान चलाया । सड़क सुरक्षा के नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध चलाये गए इस जांच अभियान में 37 लोगों को मौके पर चालान करते हुए 49,000 रूपए का जुर्माना वसूला गया। यातायात नियम तोड़ने वाले अधिकांश वाहन चालक बिना हेलमेट…

Read More

एक वक्त युवाओं के आदर्श थे आईएएस छवि रंजन, जिनकी आज जेल की सलाखों के पीछे कट रही है रातें। यह कटु सत्य है कि वक्त के थपेड़ों से आज तक कोई नहीं बचा है। चाहे राजा हो या रंक। सेना की जमीन को भूमाफियाओं को बेचने के घोटाले में गिरफ्तार छविरंजन एक वक्त था जो युवाओं के आदर्श माने जाते थे। पढाई-लिखाई में तेज तरार मेघावी और मेहनती छवि रंजन ने यूपीएससी में125वां रैंक हासिल कर नाम रोशन किया था,लेकिन बेशुमार दौलत की चाहत और पैसा कमाने की लालच ने भ्रष्टाचार की अंधेरी गली का रास्ता पकड़ा दिया,और बर्बादी…

Read More

झारखंड में जहां पल-पल मौसम बदल रही है। ठीक इसी तरह झारखंड की राजनीतिक हालात भी पल-पल बदल रहे हैं। लोकसभा चुनाव के बाद झारखंड में विधानसभा चुनाव भी होना है। राजनीति की तपिश भी वक्त के साथ परवान चढ़ने लगी है। लिहाजा इसे लेकर मुक्कमल तैयारी अभी से महागठबंधन कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कैबिनेट विस्तार जल्द करने की कवायद में है। क्योंकि शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो के निधन के बाद खाली हुई डुमरी सीट को भरना चाहते है।पूर्व शिक्षा मंत्री जगरन्नाथ महतो के असमयिक निधन के बाद उनकी जगह भरने की चुनौती…

Read More

पूजा सिंघल के पति अभिषेक जा को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं । पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा की अग्रिम जमानत पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने कोई भी संरक्षण देने से इनकार करते हुए 23 जून तक के लिए सुनवाई टाल दी। अभिषेक झा के अधिवक्ता ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि यह एक व्यवसाई हैं और इनकी बेटी गंभीर बीमारी से पीड़ित है। इसीलिए इसकी देखभाल के लिए इन्हें अग्रिम जमानत दी जाए। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इन पर गंभीर आरोप हैं। जब यह इस तरह के कार्य में लिप्त थे तभी इन्हें…

Read More

राज्य में आईएएस-आईपीएस की तबादले की तैयारी मे जनप्रतिनिधियों के फसते पेच। राज्य में हेमंत सरकार भारतीय प्रशासनिक सेवा एवं पुलिस सेवा  के अधिकारियों की बड़े पैमाने पर फेर बदल करने की तैयारी कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लंबे समय से राज्य में उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक का तबादला नहीं होने की वजह से कई जिलों के उपायुक्त पुलिस अधीक्षक के तबादलों की सूची तैयार की जा रही है। परंतु जनप्रतिनिधियों के द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में अपने चहेते अधिकारियों की पोस्टिंग कराने को लेकर पेच फसने की वजह से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानांतरण नहीं हो पा रहे हैं। प्राप्त…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और अपराध उग्रवाद अवैध खनन नशे के कारोबार पर सख्त कार्रवाई करते हुए लगाम लगाने के निर्देश दिए गए हैं । वरीय अधिकारियों उपायुक्त और एसपी की उपस्थिति में राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक की गई । इस दौरान अधिकारियों को आने वाली चुनौतियों को लेकर सजग रहने और जनता के प्रति जवाबदेह बनने की नसीहत मुख्यमंत्री द्वारा दी गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सरकार के अहम अंग हैं। इस राज्य को बेहतर तरीके से चलाने की अहम जिम्मेदारी आप पर है। ऐसे में आपकी सूझबूझ, आपकी कार्यशैली, आपका सूचना…

Read More