New Delhi. ”संसद के मानसून सत्र से पहले, पीएम नरेंद्र मोदी ने विपक्षी दलों को क्लियरकट मैसेज दिया. उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का उल्लेख करते हुए विपक्षी सांसदों से कहा कि आपलोगों का अपना-अपना राजनीतिक एजेंडा हो सकता है, लेकिन देश हित के मामले में सभी को एक होना चाहिए.”प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संसद के मानसून सत्र में विभिन्न मुद्दों पर सार्थक चर्चा का आह्वान करते हुए सोमवार को यह बात कही. प्रधानमंत्री ने सत्र की शुरूआत से पहले संवाददाताओं को संबोधित करते हुए मानसून सत्र को ‘विजयोत्सव’ बताया. उन्होंने कहा कि पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर के रूप…
Author: News Desk
Mumbai. घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई, हालांकि आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक के शेयर में लिवाली से बाजार को शुरुआती नुकसान की भरपाई करने में मदद मिली. बीएसई सेंसेक्स सकारात्मक शुरुआत के बावजूद 148.68 अंक की गिरावट के साथ 81,609.05 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 67.55 अंक फिसलकर 24,900.85 अंक पर रहा. बाद में दोनों बाजारों में उछाल आया और वे बढ़त के साथ कारोबार करने लगे. बीएसई सेंसेक्स 181.30 अंक की बढ़त के साथ 81,944.67 अंक पर जबकि निफ्टी 36.75 अंक चढ़कर 25,009.10 पर आ गया. आईसीआईसीआई बैंक…
New Delhi. भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) दो महीने बाद चरणबद्ध तरीके से विद्यालयों के माध्यम से बच्चों के ‘बायोमेट्रिक अपडेट’ शुरू करने की परियोजना पर काम कर रहा है. एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी. प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) भुवनेश कुमार ने बताया कि सात करोड़ से ज्यादा बच्चों ने ‘आधार’ के लिए अपने ‘बायोमेट्रिक अपडेट’ नहीं किए हैं. पांच साल की आयु के होने के बाद यह प्रक्रिया करना अनिवार्य है. कुमार ने कहा कि यूआईडीएआई, विद्यालयों के जरिये अभिभावकों की सहमति से बच्चों के ‘बायोमेट्रिक अपडेट’ करने की परियोजना पर काम कर रहा है.…
-आधार कार्ड के साथ सभी कर्मचारियों की मांगी गयी है सूची, आइकार्ड के साथ तैनात होंगे पार्किंग कर्मचारी : जीआरपी जमशेदपुर. टाटानगर रेलवे स्टेशन में पार्किंग शुल्क वसूली को लेकर हर दिन विवाद हो रहा है. शनिवार देर रात में पार्किंग कर्मियों का सामना शहर के डीएसपी भोला प्रसाद से हो गया. फिर क्या था वर्दीवालों ने पूरे पार्किंग क्षेत्र में ठेकेदार के उन कर्मियों को छुपने का मौका तक नहीं मिला. वर्दीवालों ने उनकी पूरे पार्किंग क्षेत्र में खदेड़-खदेड़ कर पिटाई की. बिना ड्रेस के ये लोग ठेकेदार का आदमी बताये गये जो डीएसपी भोला प्रसाद की सफेद रंग की…
जमशेदपुर। नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के केंद्रीय सभागार में भारतीय ज्ञान प्रणाली (आईकेएस) पर आधारित एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। भौतिकी विभाग और भूगोल विभाग द्वारा अनुसंधान एवं विकास प्रकोष्ठ और आईक्यूएसी के सहयोग से आयोजित किये गये इस कार्यशाला का केंद्रीय विषय “राजनीति से राग तक: आधुनिक शिक्षा के लिए प्राचीन भारतीय ज्ञान का सामंजस्य” निर्धारित किया गया था। इस कार्यशाला में मुख्य वक्ताओं के रूप में डॉ. पारोमिता रॉय और डॉ. अशोक कुमार मंडल ने भारतीय ज्ञानकोष की विभिन्न जटिलताओं से संबंधित विभिन्न पक्षों से कार्यशाला में आए सहभागियों को अवगत करवाया। READ MORE :CHANDIL NEWS :नारायण आईटीआई…
चांडिल,।नारायण आईटीआई लुपुंगडीह, चांडिल में सोमवार को भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रांतिकारी बटुकेश्वर दत्त की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर संस्थान परिसर में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा गया। कार्यक्रम में शिक्षकों और विद्यार्थियों ने भाग लिया। संस्थान के संस्थापक डॉ. जटाशंकर पांडे ने उनके जीवन और योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बटुकेश्वर दत्त न केवल स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी योद्धा थे, बल्कि उन्होंने जेल में भी क्रांतिकारी आंदोलन को जीवंत बनाए रखा। उन्होंने 8 अप्रैल 1929 को भगत सिंह के साथ मिलकर नई दिल्ली…
जमशेदपुर। आगामी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर कृष्ण बॉयज समिति ने इस वर्ष के भव्य महोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी हैं। समिति द्वारा पंडाल निर्माण से पहले भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जो आचार्य शुभम कुमार त्रिवेदी के वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूजा विधि के साथ सम्पन्न हुआ। भूमि पूजन के दौरान समिति के कई पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। इस बार 15 अगस्त से 22 अगस्त 2025 तक सात दिवसीय मेले का आयोजन किया जा रहा है, जो धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विविधता और बच्चों के मनोरंजन का संगम होगा। आयोजन समिति के मेला प्रभारी चंदन कुमार…
Ranchi. झारखंड हाइकोर्ट की एक खंडपीठ ने 2013 में पुलिस दल पर हुए हमले के लिए दो माओवादियों को दी गई मौत की सजा के खिलाफ अपील पर सुनवाई करते हुए खंडित फैसला सुनाया. इस हमले में पाकुड़ के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमरजीत बलिहार सहित छह पुलिसकर्मी मारे गए थे. न्यायमूर्ति रोंगोन मुखोपाध्याय दोषियों को बरी करने के पक्ष में थे, जबकि न्यायमूर्ति संजय प्रसाद ने मौत की सजा बरकरार रखी. हाइकोर्ट प्रवीर मुर्मू उर्फ ‘प्रवीर दा’ और संतन बास्के उर्फ ‘ताला दा’ द्वारा दायर एक आपराधिक अपील पर सुनवाई कर रहा था. इस मामले की सुनवाई दुमका सत्र न्यायालय…
Chaibasa. कांग्रेस नेता सिरिवेला प्रसाद ने रविवार को कहा कि पार्टी ने पंचायत स्तर पर समितियां बनाने का जो फैसला लिया है, उससे न केवल संगठन मजबूत होगा बल्कि नये नेता भी तैयार होंगे. झारखंड में कांग्रेस के सह-प्रभारी प्रसाद ने कहा कि पार्टी राज्य की सभी 4,402 पंचायतों में समितियां गठित करेगी. उन्होंने कहा कि एक पंचायत समिति में एक अध्यक्ष और दो उपाध्यक्ष सहित 12 सदस्य होंगे. राज्य भर की पंचायत समितियों में लगभग 55,000 लोग शामिल होंगे. ये लोग भविष्य के नेता बनेंगे. वह चाईबासा में पार्टी के ‘संगठन सृजन’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. दरअसल,…
Ranchi. दिल्ली जाने वाले एअर इंडिया की उड़ान को तकनीकी खराबी के कारण रविवार को रद्द कर दिया गया जिसके बाद रांची हवाई अड्डे पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया . अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी. यात्रियों को उड़ान के समय के पुनर्निर्धारण को लेकर एयरलाइन के कर्मचारियों से तीखी बहस करते हुए देखा गया. हवाई अड्डे के निदेशक आर आर मौर्य ने बताया कि रांची से दिल्ली जाने वाली एअर इंडिया एक्सप्रेस उड़ान को तकनीकी खराबी के कारण रद्द कर दिया गया. विमान के उड़ान भरने से पहले इस तकनीकी गड़बड़ी का पता चला. उड़ान संख्या एआईएक्स 1200…
