Author: News Desk

Saraikela.सरायकेला-खरसावां जिले में जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. चांडिल अनुमंडल के कपाली बस्ती में शनिवार देर रात यह घटना हुई. विवाद का कारण एक पूजा स्थल की जमीन है. स्थानीय लोगों के अनुसार, लादेन महतो की जमीन पर वर्षों से गणेश और बजरंगबली की पूजा होती आ रही थी. महतो ने कुछ दिन पहले इस जमीन को मंदिर निर्माण के लिए दान करने की बात कही थी.शनिवार को कुछ युवकों ने वहां पहुंचकर जमीन पर अपना दावा किया. उन्होंने कहा कि उन्होंने यह जमीन खरीदी है. इस बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया. विवाद…

Read More

Devghar. सावन माह के शुरू होते ही बाबा बैद्यनाथ धाम में लगातार कांवरियों की भीड़ उमड़ रही है. आज दूसरी सोमवारी है. रविवार को दिनभर बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर में शिवभक्तों की गूंज से पूरा रूट लाइन गुंजायमान रहा. सभी कांवरिया कतारबद्ध होकर बाबा का जयघोष करते हुए जलार्पण के लिए निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। देश के हर कोने और विदेश से भी भक्त भोलेनाथ को जलार्पण करने आ रहे है. उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा की ओर से रविवार को जानकारी दी गई है कि सावन मेला के अवसर पर प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों और कर्मियों की ओर से अपनी…

Read More

New Delhi. सरकार ने एक सर्वदलीय बैठक में रविवार को कहा कि वह विपक्ष द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों पर संसद के मानसून सत्र में चर्चा के लिए तैयार है और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावों पर प्रतिक्रिया संबंधी मांग का भी उचित जवाब देगी. संसद के मानसून सत्र से पहले सरकार द्वारा रविवार को बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में विपक्ष ने बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण, पहलगाम आतंकवादी हमला और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ‘संघर्षविराम’ के दावों सहित विभिन्न मुद्दे उठाए. सरकार ने सदन के सुचारू संचालन के लिए विपक्षी दलों…

Read More

Chaibasa. टोंटो प्रखंड अंतर्गत बड़ा लिसिया गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को अपग्रेड कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के रूप में विकसित करने की योजना को 15वें वित्त आयोग से स्वीकृति मिल गई है. रविवार को मंत्री दीपक बिरुवा ने विधिवत पूजा-अर्चना और नारियल फोड़कर भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. इस अवसर पर मंत्री दीपक बिरुवा ने कहा कि यह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुदूरवर्ती क्षेत्रों के लोगों के लिए वरदान साबित होगा उन्होंने बताया कि भवन निर्माण के बाद यहां 24 घंटे चिकित्सकों की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी और मरीजों को खून, पेशाब, डिजिटल एक्स-रे सहित सभी प्रकार की…

Read More

Chaibasa. प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के पूर्वी रीजनल ब्यूरो ने 20 जुलाई से 3 अगस्त तक झारखंड में स्मृति सभा आयोजित करने का ऐलान किया है। साथ ही तीन अगस्त को झारखंड, बिहार, उत्तरी छत्तीसगढ़, बंगाल और असम में बंद का आह्वान किया है. पूर्वी रीजनल ब्यूरो प्रवक्ता संकेत ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बंद का आह्वान किया है. माओवादियों ने इस दौरान अपने प्रभाव क्षेत्र में सभाएं और कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई है. राज्य पुलिस प्रवक्ता और आईजी अभियान डॉ. माइकल एस. राज ने बताया कि माओवादियों की योजना की जानकारी मिली है और इसे लेकर…

Read More

Latehar.लातेहार जिला मुख्यालय में रविवार को अचानक एक जंगली हाथी आ धमका. शहरी क्षेत्र में जंगली हाथी को देखकर अफरा- तफरी मच गयी. लगभग 5 घंटे की मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने हाथी को जिला मुख्यालय से बाहर खदेड़ा गया. वर्तमान समय में उक्त हाथी लातेहार सदर थाना क्षेत्र के तरवाडीह गांव के आसपास भटक रहा है. रविवार की सुबह शहर के धरमपुर के एरिया में अचानक जंगली हाथी को देखकर लोगों में हड़कंप मच गया था. जंगली हाथी के द्वारा यहां एक महिला के घर के बाहर बाउंड्री को तोड़ दिया गया. शहर में हाथी आने…

Read More

जमशेदपुर. पुर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन, मारवाड़ी युवा मंच सूरभि शाखा, लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर प्रीमियम के सयुंक्त तत्वाधान में राजस्थानी संस्कृति और भाषा को समर्पित कार्यक्रम कजरी तीज व सिंधारा का आयोजन किया गया. आयोजन स्थल रामगढ़िया सभा साकची की सजावट राजवाड़ा थीम पर की गई. कार्यक्रम में महिलाओं के लिये झूला लगाया गया, जो काफी खुबसूरती से सजाया गया था. मेहंदी, चूड़ी, चूरन और कैंडी के स्टॉल लगाए गये थे. हरे पीले, लाल और नीले रंग के परिधान पहनी लगभग 500 महिलाओं ने कार्यक्रम का लुफ्त उठाया और जमकर मस्ती की. READ MORE :Jamshedpur News :जुगसलाई में नन्हे…

Read More

Jamshedpur. सावन माह की पावनता और श्रद्धा से सराबोर वातावरण में रविवार की सुबह मारवाड़ी युवा मंच आकृति व्हील्स कालीमाटी शाखा द्वारा एक विशेष बाल कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया। इस आयोजन में 75 नन्हे कांवड़ियों ने भाग लिया और अपने नन्हे हाथों से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर भक्ति की मिसाल पेश की। READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :वाई आई जमशेदपुर का जीवन रक्षक प्रशिक्षण एवं जागरूकता सत्र आयोजित बाल कांवड़ यात्रा की शुरुआत जुगसलाई स्थित बाबा कुटी मंदिर से हुई, जहां से बच्चे पवित्र जल लेकर निकले और सात मंदिर के शिवालय में जाकर भोलेनाथ पर जल अर्पित…

Read More

Ranchi : झारखंड के राशन कार्डधारियों के लिए जरूरी खबर है. ई-केवाइसी (e-KYC) कराने की अंतिम तिथि 30 जून को समाप्त हो गई है. केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत सभी राज्यों को इस तारीख तक 100% ई-केवाइसी पूरा कराने का निर्देश दिया था. साथ ही चेतावनी दी गई थी कि अगर ऐसा नहीं हुआ, तो सब्सिडी रोकी जा सकती है. झारखंड के 74.65 लाख राशन कार्डधारियों का ई-केवाइसी अब तक नहीं हो पाया है. इनमें से 8.24 लाख कार्ड ऐसे हैं, जिनमें किसी भी सदस्य का ई-केवाइसी नहीं कराया गया है. ऐसे में आशंका जताई…

Read More

जमशेदपुर। वाई आई जमशेदपुर की रोड सेफ्टी टीम द्वारा रविवार को टाटा स्टील यूआईएसएल (पुराना नाम जुस्को) सेफ्टी डिपार्टमेंट के सहयोग से एक महत्वपूर्ण “फरिश्ते फर्स्ट हैंड रिस्पॉन्डर ट्रेनिंग प्रोग्राम” एवं “फरिश्ते जागरूकता सत्र” का आयोजन किया गया। इस सत्र में सिविल डिफेन्स ट्रेनर दया शंकर मिश्रा द्वारा प्रतिभागियों को जीवनरक्षक सीपीआर तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया तथा “गुड समैरिटन कानून” के लाभों से अवगत कराया गया। READ MORE :चाईबासा के सुमित सिंह यादव हत्याकांड में दो गिरफ्तार, तीन की तलाश जारी यह कानून सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद करने वाले को कानूनी सुरक्षा प्रदान करता है।…

Read More