Author: News Desk

Bokaro. माओवादी प्रभावित बिरहोड़ेरा जंगल में शनिवार को एक संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने हथियार और गोला-बारूद का जखीरा बरामद किया. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी. पुलिस अधीक्षक (एसपी) हरविंदर सिंह ने बताया कि यह अभियान हाल में क्षेत्र में माओवादियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद शुरू की गई तलाशी प्रक्रिया का हिस्सा था. एसपी के अनुसार, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और जिला सशस्त्र पुलिस द्वारा चलाए गए अभियान के दौरान एक राइफल (एसएलआर), 20 कारतूस, एक इंसास राइफल की मैगजीन, एक एसएलआर मैगजीन, कोडेक्स वायर के दो बंडल और…

Read More

Saraikela. सरायकेला-खरसावां जिले में जमीन विवाद को लेकर सौतेले भाई की हत्या करने के आरोप में शनिवार को दो भाइयों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान लक्ष्मण हेम्ब्रम के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, जब लक्ष्मण अपने धान के खेत में काम कर रहा था तब आरोपी मनोज हेम्ब्रम और मदन हेम्ब्रम ने पहले उसका सिर गीली मिट्टी में दबाया और फिर एक बड़े पत्थर से सिर कुचल दिया. पुलिस ने कहा कि सरायकेला थाना क्षेत्र के रंगपुर गांव में यह वारदात तीन दिन पहले हुई थी.…

Read More

Ranchi. कांग्रेस की झारखंड इकाई के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने शनिवार को कहा कि पार्टी ने पंचायत स्तर पर समितियां गठित करने की प्रक्रिया शुरू की है. उन्होंने कहा कि ब्लॉक स्तरीय समितियां पहले ही गठित की जा चुकी हैं. कमलेश ने यहां पार्टी के ‘संगठन सृजन अभियान’ और प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, ‘एक पंचायत समिति में 12 सदस्य होंगे, जिनमें अध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष और नौ महासचिव होंगे. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पंचायत समितियों के गठन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मंडल समितियां भी गठित की जाएंगी, क्योंकि पंचायत समिति का अध्यक्ष मंडल…

Read More

Ranchi. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर देवड़ी मां के दरबार में पहुंचे. शनिवार को धोनी अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ रांची-जमशेदपुर रोड स्थित प्रसिद्ध देवड़ी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना की. इस दृश्य ने एक बार फिर उनके भविष्य को लेकर अटकलों को हवा दे दी है. रांची के बुंडू में स्थित देवड़ी मंदिर धोनी की आस्था का केंद्र रहा है. बचपन से ही धोनी यहां आते रहे हैं. जब वे राज्य या जिला स्तर पर क्रिकेट खेलते थे, तब भी वे हर मैच से पहले यहां माता के…

Read More

Ranchi. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिशा निर्देश पर राज्य में विकास योजनाओं को गति देने के उद्देश्य को लेकर उद्योग सचिव अरवा राजकमल और ज़ियाडा के प्रबंध निदेशक वरुण रंजन ने शनिवार को दिल्ली में विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ अलग-अलग बैठक की. झारखंड प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्ली में जापानी अंतरराष्ट्रीय सहयोग एजेंसी (जेआईसीए) इंडिया की अपर मुख्य विकास विशेषज्ञ अदिति पुरी के साथ एक बैठक की. इसमें जेआईसीए ने औद्योगिक विकास, स्वास्थ्य अवसंरचना और कौशल विकास पर झारखंड के कार्यों की सराहना की और रणनीतिक सहयोग की संभावनाओं में गहरी रुचि व्यक्त की.उद्योग सचिव ने जापान…

Read More

Puri. ओडिशा के पुरी जिले में शनिवार को बदमाशों ने 15 वर्षीय लड़की को आग लगा दी. जानकारी के मुताबिक, लड़की को गंभीर हालत में एम्स-भुवनेश्वर ले जाया गया है. उपमुख्यमंत्री और महिला एवं बाल विकास मंत्री प्रवती परीदा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में घटना की पुष्टि करते हुए कहा, ‘मैं यह खबर सुनकर दुखी और स्तब्ध हूं कि पुरी जिले के बलंगा में कुछ बदमाशों ने सड़क पर 15 वर्षीय लड़की पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी. उपमुख्यमंत्री ने कहा, ‘लड़की को तुरंत एम्स भुवनेश्वर भेज दिया गया है और उसके इलाज की सभी व्यवस्थाएं की जा…

Read More

Chakardharpur. आद्रा रेल मंडल में विकास कार्य को लेकर कई मेमू ट्रेनें रद्द रहेगी. वही कई ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेट और ओरिजिनेट होकर चलेगी. रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन नम्बर 68046/68045 आसनसोल आद्रा आसनसोल मेमू पैसेंजर 21, 22 और 24 जुलाई को रद्द रहेगी. ट्रेन नम्बर 18019/18020 झारग्राम धनबाद झारग्राम मेमू पैसेंजर 21 और 23 जुलाई को रद्द रहेगी. शॉर्ट टर्मिनेट और ओरिजिनेट होकर चलेगी ये ट्रेनें आद्रा रेल मंडल में विकास कार्य को लेकर ट्रेन नम्बर 68060 आसनसोल बराभूम मेमू पैसेंजर 22, 24 और 26 जुलाई को आद्रा से शॉर्ट ओरिजिनेट होकर चलेगी. इस दिन इस ट्रेन की…

Read More

Jamshedpur.जमशेदपुर में शुक्रवार की रात लोचन कुमार पर फायरिंग के आरोप में पुलिस ने शनिवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया. आरोपियों में टुइलाडुंगरी निवासी हरप्रीत सिंह गिल उर्फ राहुल गिल उर्फ गेड्डा (24), सोनारी जनता बस्ती निवासी धीरेन तन्तुबाई उर्फ मोची उर्फ दादा (28) और टुइलाडुंगरी निवासी प्रेम कुमार उर्फ आयुष साहु (21) शामिल हैं. सिटी एसपी शिवाशिष ने बताया कि तीनों आरोपी रवि खेड़ा गिरोह के सदस्य हैं. इन्हें दुईलाडुंगरी इलाके से गिरफ्तार किया गया. पुलिस की पूछताछ के क्रम में आरोपी हरप्रीत सिंह गिल उर्फ राहुल गिल ने बताया कि लोचन ने षड़यंत्र के तहत उसके भाई…

Read More

जमशेदपुर। चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के सतत कौशल विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से “विश्व युवा कौशल दिवस” के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम “नए क्षितिज खोलना- सफलता के लिए चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का कौशल उन्नयन” विषय पर आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम सीएफई ऑडिटोरियम, रूसी मोदी सेंटर फॉर एक्सीलेंस, जुबली पार्क के पास में हुआ। READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर ईस्ट की एचपीवी टीकाकरण पहल से 37 युवतियों को मिला सुरक्षा कवच इस कार्यक्रम की मेज़बानी द इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की जमशेदपुर शाखा, सीआईआरसी और व्यावसायिक कौशल संवर्धन समिति (पीएसईसी) ने की। यह कार्यक्रम…

Read More

जमशेदपुर। महिलाओं के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर ईस्ट द्वारा बारीडीह स्थित जमशेदपुर पब्लिक स्कूल (जेपीएस) में एचपीवी टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर का प्रमुख उद्देश्य युवतियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी घातक बीमारी से बचाना था। इस शिविर के दौरान कुल 37 युवतियों को एचपीवी टीका लगाया गया, जिससे वे न केवल सर्वाइकल कैंसर बल्कि अन्य जननांग संक्रमणों से भी सुरक्षित रह सकेंगी। यह टीकाकरण युवतियों के उज्ज्वल और सुरक्षित भविष्य की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। READ MORE :ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामले में ED ने गूगल और…

Read More