Author: News Desk

New Delhi : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप्स से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए टेक कंपनियां गूगल और मेटा को नोटिस जारी किया है. ED ने दोनों कंपनियों को 21 जुलाई को पूछताछ के लिए तलब किया है. सूत्रों के अनुसार, गूगल और मेटा पर आरोप है कि उन्होंने अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से सट्टेबाजी ऐप्स को बढ़ावा दिया और उपयोगकर्ताओं तक इनकी पहुंच आसान बना दी. ED इस मामले में धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 (PMLA) के तहत जांच कर रही है. यह कार्रवाई ED द्वारा हाल ही में मुंबई में डिब्बा…

Read More

Patna : चंदन मिश्रा हत्याकांड के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है. एसएसपी पटना ने लापरवाही बरतने के आरोप में शास्त्रीनगर थाना के दो SI, दो ASI और कई सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया है. जांच में सामने आया कि इन पुलिसकर्मियों ने अपने कर्तव्य का सही तरीके से पालन नहीं किया. यह हत्या राजधानी पटना के पारस अस्पताल के वार्ड नंबर 209 में हुई थी, जहाँ बक्सर के कुख्यात अपराधी चंदन मिश्रा को पांच हथियारबंद बदमाशों ने गोली मार दी. वह 15 जुलाई को ऑपरेशन के लिए अस्पताल में भर्ती हुआ था. डॉक्टर ने पहले 16 जुलाई को…

Read More

Ranchi : झारखंड सरकार के मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने अपने बेटे कृष अंसारी को लेकर मीडिया और सोशल मीडिया में चल रही खबरों को लेकर सफाई दी है. उन्होंने कहा कि कृष के खिलाफ फैलाई जा रही बातें पूरी तरह से गलत, भ्रामक और दुर्भावनापूर्ण हैं. डॉ. अंसारी ने कहा कि कृष रिम्स किसी निरीक्षण या नेतागिरी के इरादे से नहीं गया था, बल्कि वह अपने शिक्षक आदित्य कुमार झा के बीमार पिता से मिलने गया था, जो रिम्स में भर्ती हैं. उसी रात कुछ आदिवासी परिवार उनके आवास पर सहायता के लिए पहुंचे थे. उनके आग्रह पर ही…

Read More

Janshedpur : दक्षिण पूर्व रेलवे ने टाटानगर, आसनसोल, आद्रा, बरजुड़ी और अन्य रूटों पर चलने वाली कई मेमू पैसेंजर ट्रेनों के परिचालन को रद्द करने और आंशिक रूप से समाप्त करने का फैसला किया है. इस निर्णय से यात्रियों को काफी असुविधा हो सकती है.रेलवे के अनुसार टाटानगर-आसनसोल-बांकुरा मेमू पैसेंजर ट्रेन (68055/68060) 21, 25 और 27 जुलाई को आद्रा स्टेशन पर शॉर्ट-टर्मिनेट और शॉर्ट-ओरिजिनेट होगी. इस वजह से आद्रा से आसनसोल और वापस आद्रा के बीच इसका परिचालन रद्द रहेगा. इसी तरह, आसनसोल-आद्रा-आसनसोल मेमू पैसेंजर ट्रेन (68045/68045) 21, 22, 24, 25, 26 और 27 जुलाई को पूरी तरह रद्द रहेगी.…

Read More

Ranchi : CM हेमंत सोरेन के काफिले पर हमले के आरोपी भैरव सिंह को एक बार फिर से गिरफ्तार किया गया है. इस बार उसे रांची की चुटिया पुलिस ने अरेस्ट किया है. मामला चुटिया इलाके से जुड़ा हुआ है. मिली जानकारी के अनुसार पंडरा ओपी क्षेत्र से एक लड़का और नाबालिग लड़की के गायब होने के संबंध में भैरव सिंह कुछ लोगों के साथ ओपी पहुंचा था. वहां, वह धरना प्रदर्शन के चक्कर में था. पर उसके मंसूबे पर पानी फिर गया. पंडरा ओपी प्रभारी मनीष कुमार ने उसके प्रदर्श से पहले ही लड़का-लड़की को खोज निकाला और उन…

Read More

Ranchi : झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद, रांची द्वारा आयोजित पारा मेडिकल प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा (इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक स्तरीय) – 2025 का आयोजन 20 जुलाई 2025 (रविवार) को रांची जिले के 19 परीक्षा केंद्रों में किया जाएगा. परीक्षा के सुचारु संचालन और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची के निर्देश पर सभी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागू की गई है. यह निषेधाज्ञा सुबह 7:00 बजे से शाम 7:30 बजे तक प्रभावी रहेगी. निषेधाज्ञा के तहत प्रतिबंधित गतिविधियां: पांच या उससे अधिक लोगों का एक जगह एकत्र होना…

Read More

Muzaffarpur : मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने बैंक में लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया. महना रोड पर स्थित FINO पेमेंट बैंक में दोपहर करीब 1 बजे तीन बाइक सवार बदमाश पहुंचे. दो बदमाश ग्राहक बनकर बैंक के अंदर घुसे, जबकि तीसरा बाहर बाइक पर इंतजार करता रहा. अंदर घुसे बदमाशों ने फ्लिपकार्ट के एक कर्मचारी को हथियार दिखाकर डराया और उससे 1.22 लाख रुपये लूट लिए, जो वह बैंक में जमा करने आया था. लूट के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया.…

Read More

Ranchi. रांची के बरियातू थाना और एसएसपी की स्पेशल टीम ने रांची के बरियातू इलाके में छापेमारी कर 14 जालसाजों को गिरफ्तार किया है. यह गिरोह क्रिकेट में सट्टेबाजी से लेकर कई तरह के ऑनलाइन गेमिंग में शामिल था. जिसके द्वारा लोगों से ठगी की जाती थी. रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बरियातू थाना क्षेत्र के हाउसिंग कॉलोनी के रोड नंबर 2 में कुछ संदिग्ध लोग रुके हुए हैं. जिनका आचरण भी संदिग्ध है. सूचना की पुष्टि होने के बाद डीएसपी सदर के नेतृत्व में बरियातू थानेदार और उनकी टीम ने हाउसिंग…

Read More

Chaibasa. चाईबासा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत चाईबासा-तांतनगर मुख्य मार्ग पर तुईबीर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. इस दौरान एक स्कूटी और मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर में एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान बरकुंडिया निवासी लक्ष्मण बिरुली (28 वर्ष), पिता परगना बिरुली के रूप में हुई है. इस घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना प्रभारी चंद्रशेखर दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल युवक को तत्काल सदर अस्पताल ले जाया गया. हालांकि, चिकित्सकों ने जांच के बाद लक्ष्मण को मृत घोषित कर दिया. स्थानीय लोगों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार…

Read More

Adityapur.आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सतबोहनी धीराजगंज में शनिवार सुबह खून से लथपथ युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतक की पहचान गिरिडीह निवासी राजेश कुमार चौधरी के रूप में हुई है. वह बीते सोमवार को ही अपनी पत्नी और बच्चे के साथ गोरांगो मुखी के घर किराए पर रहने आया था. शनिवार की सुबह मकान से बदबू आने पर आसपास के लोग पहुंचे तो देखा कि राजेश कुमार चौधरी का शव खून से लथपथ पड़ा है. घटना की सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर कुमार सवैया और आदित्यपुर थाना प्रभारी विनोद तिर्की दल-बल के…

Read More