Dhanbad : धनबाद में झरिया के अग्निप्रभावित क्षेत्रों में एक बार फिर जमीन धंसने की घटना सामने आई है. शनिवार को फुलरीबांग इलाके में एक पुरानी 407 वाहन अचानक धरती में समा गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. यह घटना एक दुकान के पीछे घटी, जहां वाहन खड़ा था. इस हादसे से लोगों में भारी डर और गुस्सा है. स्थानीय निवासियों का कहना है कि वे रोज़ाना जान के खतरे के बीच जीने को मजबूर हैं. भूगर्भीय आग, गैस रिसाव और भू-धंसान की घटनाएं आम हो गई हैं, लेकिन प्रशासन और जिम्मेदार एजेंसियां अब तक कोई ठोस कदम नहीं…
Author: News Desk
Patna. बिहार पुलिस में सिपाही (चालक) के 4361 पदों पर बहाली की प्रक्रिया शुरू हो रही है. विज्ञापन संख्या 02/2025 के तहत इस बहाली के लिए 21 जुलाई से 20 अगस्त 2025 तक ऑनलाइन आवेदन लिये जायेंगे. 12वीं पास युवा, जिनके पास विज्ञापन की तिथि से कम से कम एक वर्ष पूर्व जारी एलएमवी या एचएमवी ड्राइविंग लाइसेंस है, वे आवेदन के पात्र होंगे. एडीजी जितेन्द्र कुमार ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और समयबद्ध होगी. आयु सीमा व वेतनमान, आवेदन कहां करें इस बहाली के लिए न्यूनतम उम्र सीमा 20 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष तय…
Jamshedpur. सावन की दूसरी सोमवारी के पावन अवसर पर श्री नीलकंठ महादेव संघ द्वारा आगामी 21 जुलाई को एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान में भव्य भजन संध्या और विशाल महा भंडारा का आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष अवसर पर मुंबई के सुप्रसिद्ध भजन गायक रितेश पांडेय और बिहार की लोकप्रिय भजन गायिका सिद्धि पाठक अपनी सुरमयी भजनों से वातावरण को भक्तिरस में सराबोर करेंगे। संघ के अध्यक्ष पंकज कुमार ने शुक्रवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन लगातार नवां वर्ष है और श्रद्धालुओं में इसे लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है। उन्होंने बताया…
Saraikela. जिला प्रशासन द्वारा अवैध खनन और बालू के अवैध परिवहन के खिलाफ सख्त अभियान जारी है। इसी कड़ी में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार जिला खनन विभाग ने आज कांड्रा थाना क्षेत्र के कांड्रा बाजार (चौका–कांड्रा रोड) में देर शाम औचक निरीक्षण कर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। निरीक्षण अभियान के दौरान टीम ने बालू के अवैध परिवहन में लगे दो हाइवा ट्रकों को मौके से जब्त किया। जांच में पाया गया कि दोनों वाहन बिना वैध परमिट और दस्तावेजों के बालू की ढुलाई कर रहे थे। मौके पर मौजूद टीम ने उपयुक्त कागजी प्रक्रिया के तहत दोनों…
Ranchi. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर राज्य में नक्सल-रोधी अभियानों में सीआरपीएफ की प्रतिनियुक्ति के लिए झारखंड द्वारा केंद्र को दी जाने वाली 13,300 करोड़ रुपये की राशि को माफ करने की मांग की है. सोरेन ने कहा कि यदि राज्य को इतनी बड़ी राशि का भुगतान करना पड़ा तो झारखंड की विकास योजनाएं गंभीर रूप से प्रभावित होंगी. उन्होंने पत्र में लिखा कि नक्सलवाद को समाप्त करना राज्य और केंद्र सरकार की संयुक्त जिम्मेदारी है… मैं केंद्र सरकार से आग्रह करता हूं कि झारखंड में नक्सल-रोधी अभियानों के…
New Delhi. टाटा संस और टाटा ट्रस्ट ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने एअर इंडिया विमान हादसे के पीड़ितों के लिए 500 करोड़ रुपये का कल्याणकारी ट्रस्ट स्थापित किया है. ‘एआई-171 मेमोरियल एंड वेलफेयर ट्रस्ट’ का पंजीकरण मुंबई में कराया गया है. टाटा संस और टाटा ट्रस्ट ने परोपकारी उद्देश्यों के लिए ट्रस्ट को 250-250 करोड़ रुपये का योगदान देने की प्रतिबद्धता जताई है, जिसमें दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि देना भी शामिल है. ट्रस्ट की परोपकारी गतिविधियों में विमान हादसे में गंभीर रूप से घायल लोगों के इलाज का खर्च…
Ranchi. झारखंड हाइकोर्ट ने शुक्रवार को कहा कि सरकार राज्य में कानून के शासन का गला घोंट रही है, जहां संवैधानिक तंत्र ध्वस्त हो गया है. न्यायमूर्ति आनंद सेन ने मुख्य सचिव अलका तिवारी को शहरी स्थानीय निकाय चुनावों से जुड़े उच्च न्यायालय के आदेश का पालन न करने के लिए अदालत की अवमानना के आरोपों का सामना करने के वास्ते व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश दिया. अदालत ने चार जनवरी 2024 को सरकार को निर्देश दिया था कि वह तीन हफ्ते के भीतर शहरी स्थानीय निकाय चुनाव सुनिश्चित करे. मुख्य सचिव को 25 जुलाई को न्यायमूर्ति सेन…
Jamshedpur. मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि पाने के लिए शुक्रवार को बड़ी संख्या में महिलाएं जमशेदपुर समाहरणालय पहुंचीं. कदमा, उलीडीह, आजाद नगर, धातकीडीह सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आई इन महिलाओं ने लंबी कतार में खड़े होकर अपना नाम लिखवाया. महिलाओं ने बताया कि योजना के तहत पहले दो महीने तक उन्हें नियमित राशि मिली, लेकिन उसके बाद अचानक भुगतान बंद हो गया. राशि नहीं मिलने के कारण उन्हें घर चलाने में काफी दिक्कत हो रही है. कई बार अंचल कार्यालय और जिला मुख्यालय का चक्कर लगाने के बावजूद उनकी समस्या का समाधान नहीं हो सका. हर बार…
Durgapur. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल में 5,400 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. इनमें तेल एवं गैस, बिजली, रेल और सड़क से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं, जिनका उद्देश्य क्षेत्र में बुनियादी ढांचे, संपर्क और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देना है. पश्चिम बंगाल के औद्योगिक शहर दुर्गापुर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि आज विश्व भारत के ‘विकसित राष्ट्र’ बनने के संकल्प पर चर्चा कर रहा है और देश के बुनियादी ढांचे में हो रहा परिवर्तन इस दृष्टिकोण का एक प्रमुख आधार है. प्रधानमंत्री ने कहा कि आज…
New Delhi. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा हरियाणा के शिकोहपुर में एक जमीन सौदे से जुड़े धन शोधन के मामले में रॉबर्ट वाद्रा के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किए जाने के बाद शुक्रवार को उनका खुलकर बचाव किया और कहा कि दुर्भावनापूर्ण एवं राजनीति से प्रेरित कार्रवाई हो रही है, लेकिन वह अपने बहनोई और उनके परिवार के साथ खड़े हैं. उन्होंने यह भी कहा कि आखिरकार सत्य की जीत होगी. राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, मेरे बहनोई को पिछले 10 वर्षों से इस सरकार द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है. यह नवीनतम…
