Author: News Desk

Haldia – टाटा स्टील की हुगली मेट कोक (एचएमसी) डिवीजन, हल्दिया ने देश में एक नया इतिहास रच दिया है। यह भारत की पहली नॉन-रिकवरी कोक निर्माण इकाई बन गई है जिसने बिना किसी प्रमुख मरम्मत के एकल अभियान जीवनकाल में 25 मिलियन टन कोक का उत्पादन किया है। यह ऐतिहासिक आंकड़ा 29 जून 2025 को दर्ज किया गया। 17 वर्ष पूर्व स्थापित, एचएमसी एशिया का सबसे बड़ा स्वतंत्र रूप से संचालित कोक प्लांट है, जिसकी वार्षिक उत्पादन क्षमता 1.6 मिलियन टन है। इस यूनिट की एक विशेषता यह है कि यह बिना बाय-प्रोडक्ट रिकवरी यूनिट के कार्य करती है…

Read More

Ranchi.झारखंड के रांची में लगातार बारिश के बीच एक सरकारी स्कूल की छत का एक हिस्सा ढहने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने बताया कि पिस्का मोड़ इलाके के टंगरा टोली में स्थित स्कूल के मलबे में फंसे तीन लोगों को बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल भेज दिया गया. सुखदेव नगर थाने के प्रभारी मनोज कुमार ने कहा कि एक सरकारी स्कूल की इमारत की छत का एक हिस्सा ढहने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. हमारी एक टीम बचाव अभियान के…

Read More

Motihari. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि राजद युवाओं को रोजगार देने के बारे में नहीं सोच सकती क्योंकि इसी पार्टी ने नौकरी देने से पहले गरीब लोगों की जमीन हड़प ली. उन्होंने कांग्रेस-राजद गठबंधन पर गरीबों और सामाजिक रूप से पिछड़े लोगों के नाम पर राजनीति करने का भी आरोप लगाया.आगामी विधानसभा चुनाव से पहले मोतिहारी में प्रधानमंत्री ने नया नारा दिया, बनाएंगे नया बिहार, फिर एक बार एनडीए सरकार. ये सुनकर वहां मौजूद लोग नारे लगाने लगे और पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भर गया और भीड़ के बीच नारे गूंज उठे. प्रधानमंत्री ने कहा कि…

Read More

New Delhi. सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को सीबीआई के जमीन के बदले नौकरी मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के खिलाफ निचली अदालत की कार्यवाही पर रोक लगाने से इनकार कर दिया. न्यायमूर्ति एम एम सुंदरेश और न्यायमूर्ति एन कोटिश्वर सिंह की पीठ ने दिल्ली उच्च न्यायालय से केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की प्राथमिकी रद्द करने की उनकी याचिका पर सुनवाई में तेजी लाने को कहा. शीर्ष अदालत ने मामले में यादव को स्वास्थ्य आधार पर निचली अदालत में पेशी से छूट भी प्रदान की. पीठ ने कहा, मामले के तथ्य और परिस्थितियों को ध्यान…

Read More

Jhadgram. पश्चिम बंगाल के पश्चिमी मिदनापुर जिले में टाटानगर-खड़गपुर सेक्शन पर बांसतला रेलवे स्टेशन के पास जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर तीन हाथियों की जान चली गई. हाथियों के दो बच्चों सहित तीनों हाथी पटरी पर कुचलकर मारे गए. पुलिस ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार रात को हुई, जब संभवत: झारखंड के दलमा जंगल से आया हाथियों का झुंड जंगल से गुजर रहा था. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि खड़गपुर-टाटानगर सेक्शन पर तेज गति से आ रही जनशताब्दी एक्सप्रेस ने तीन हाथियों को पटरी पर कुचल दिया. उन्होंने बताया कि उस इलाके से 30 हाथियों का…

Read More

Chakulia. चाकुलिया से सटे पश्चिम बंगाल के झारग्राम और गिधानी स्टेशन के बीच रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से तीन हाथियों की मौत हो गई. घटना दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर डिवीजन के सरडीहा झाड़ग्राम सेक्शन में 143 किलोमीटर11/13 पोल संख्या के बीच की है. यहां रेल ट्रेक पार कर रहे तीन हाथी ट्रेन की चपेट आ गए, जिससे तीनों हाथी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. मृतक हाथी में एक व्यस्क व दो बच्चे शामिल है. ये घटना गुरुवार देर रात 12:50 बजे हुई है. घटना की रिपोर्ट मिलते ही रात्रि एक…

Read More

New Delhi. विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के घटक दलों की शनिवार को बैठक होगी जिसमें संसद के मानसून सत्र के लिए साझा रणनीति पर चर्चा की जाएगी. यह बैठक वरिष्ठ कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे के आवास ‘10 राजाजी मार्ग’ पर होगी. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने पटना में कहा कि शनिवार को ‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक बुलाई गई है. कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर), पहलगाम आतंकी हमले और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अचानक से ‘रोके जाने’, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मध्यस्थता संबंधी दावे और कुछ अन्य…

Read More

Washington. अमेरिका ने पहलगाम हमले की जिम्मेदारी लेने वाले पाक समर्थित द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) को विदेशी आतंकी संगठन घोषित किया है. 22 अप्रैल को पहलगाम की बैसरन घाटी में हुए इस आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी, जबकि कई लोग घायल हुए थे. इस हमले की जिम्मेदारी TRF ने ही ली थी. अमेरिकी विदेश मंत्री मार्क रूबियो ने कहा कि TRF एक पाकिस्तान समर्थित लश्कर-ए-तैयबा का ‘प्रॉक्सी’ है, जो यूएन द्वारा पहले से आतंकी संगठन घोषित है. रुबियो ने बताया कि यह निर्णय ILA Section 219 के तहत INA और Executive Order 13224 के अनुसार…

Read More

New Delhi. टाटा मोटर्स के स्वामित्व वाली लक्जरी वाहन कंपनी जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) ने ब्रिटेन में एक स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) कार्यक्रम के तहत सैकड़ों प्रबंधकीय पदों में कटौती करने की योजना की बृहस्पतिवार को पुष्टि की. जेएलआर ने कहा कि यह कदम नेतृत्व वाली भूमिकाओं में कार्यरत श्रमबल को कारोबार की मौजूदा एवं भावी जरूरतों के अनुरूप बनाने के मकसद से उठाया गया है. टाटा समूह के नियंत्रण वाली कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा कि यह छंटनी नियमित समय पर होने वाली वीआरएस प्रक्रिया का हिस्सा है और इसमें केवल प्रबंधकीय स्तर के कर्मचारी ही शामिल होंगे. यह…

Read More

Jamshedpur.टाटा स्टील यूटिलिटि एंड इंफ्रास्ट्रक्तचर सर्विसेस लिमिटेड (पहले जुस्को) ने जेडब्ल्यू- ग्रेड में जूनियर टेक्नीकल असिस्टेंट के पद के लिए बहाली निकाली है. इसके लिए 27 जुलाई तक आवेदन करने की अंतिम तिथि निर्धारित की गयी है. आवेदन की अंतिम तिथि 27 जुलाई है. चयनित अभ्यर्थियों को छह माह की प्रोबेशन अवधि के बाद जेडब्ल्यू 04 ग्रेड में स्थायी नियुक्ति दी जायेगी. पोस्टिंग सरायकेला, गम्हरिया या कंपनी के अन्य स्थानों पर हो सकती है, जहां पावर डिवीजन के ऑपरेशन व मेंटेनेंस सेक्शन में शिफ्ट या जनरल शिफ्ट में ड्यूटी करनी होगी. आवेदक का कम से कम पांच वर्षों का कार्य…

Read More