Chhattisgarh : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल के घर पर छापेमारी की. यह कार्रवाई कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत की गई. अधिकारियों के अनुसार धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत भिलाई में चैतन्य बघेल के आवास की तलाशी ली जा रही है, जहां वे अपने पिता भूपेश बघेल के साथ रहते हैं. ED को इस मामले में नए सबूत मिलने की बात सामने आई है. इससे पहले मार्च में भी चैतन्य बघेल के खिलाफ छापेमारी की गई थी. ED का दावा…
Author: News Desk
Ranchi: 2009 बैच के चर्चित भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी कपिल राज का इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकार कर लिया है. कपिल राज अपने आठ वर्षों के ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) कार्यकाल में कई हाईप्रोफाइल मामलों की जांच के लिए चर्चित रहे हैं. उन्होंने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ कार्रवाई की निगरानी की थी. झारखंड में इडी के संयुक्त निदेशक रहते हुए कपिल राज ने कई बड़े मामले उजागर किये थे, इनमें मुख्य रूप से ग्रामीण विकास विभाग में टेंडर कमीशन घोटाला और मनी लाउंड्रिंग, खूंटी में मनरेगा घोटाला, अवैध खनन…
Patna. बिहार के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने राज्य में अपराध की घटनाओं में हालिया वृद्धि के लिए कृषि श्रमिकों में मौसमी बेरोजगारी को जिम्मेदार ठहराया है. अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) कुंदन कृष्णन ने बुधवार शाम पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा, ‘बिहार में फसल के केवल दो प्रमुख मौसम होते हैं. चूंकि अप्रैल और जून के बीच फसल का मौसम नहीं होता, इसलिए ज्यादातर कृषि श्रमिक इस दौरान बेरोजगार रहते हैं. नतीजतन, भूमि से जुड़ी झड़पें बढ़ जाती हैं. उनमें से कुछ, खासकर युवा, जल्दी पैसे कमाने के लिए सुपारी लेकर हत्याएं भी करते हैं. उनकी इस टिप्पणी…
Koderma. रांची-पटना मार्ग स्थित कोडरमा घाटी स्थित नौवां माइल बंदरचुंवा के समीप गुरुवार की शाम सड़क हादसे में एक नाबालिग समेत तीन लोगों की मौत हो गयी. दिबौर मेघातरी से एक ही बाइक पर सवार होकर नाबालिग समेत चार युवक तारा घाटी की ओर जा रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे कंटेनर ने बाइक को चपेट में ले लिया. इस हादसे में अकबरपुर (बिहार) निवासी राहुल भुइयां, मेघातरी निवासी अमित कुमार (13) की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि काली मंडा मेघातरी निवासी मोहित कुमार (18) और कुशहना मेघातरी निवासी अमर भुइयां (30) गंभीर रूप से…
Ranchi. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के बुलेटिन के अनुसार, झारखंड में एक जून से 16 जुलाई के बीच 71 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है. इस अवधि के दौरान राज्य में 348.9 मिलीमीटर सामान्य बारिश के मुकाबले 595.8 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया कि पलामू, गढ़वा, लातेहार जिलों के कुछ हिस्सों में बृहस्पतिवार को भारी बारिश की संभावना है.प्रशासन ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘पलामू जिले में लगातार हो रही बारिश के मद्देनजर प्रशासन ने बृहस्पतिवार को सभी स्कूल बंद रखने का फैसला किया है. जिले में जलभराव…
New Delhi. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हरियाणा के शिकोहपुर में एक जमीन सौदे से जुड़े धन शोधन के एक मामले में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाद्रा के कारोबारी पति रॉबर्ट वाद्रा के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है. आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.सूत्रों ने बताया कि यह पहली बार है जब किसी जांच एजेंसी ने 56 वर्षीय वाद्रा के खिलाफ आपराधिक मामले में अभियोजन शिकायत (आरोप पत्र) दाखिल की है. उन्होंने बताया कि वाद्रा और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत यहां एक स्थानीय अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया गया…
New Delhi. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने नौकरी के बदले जमीन मामले में निचली अदालत की कार्यवाही पर रोक लगाने के उनके अनुरोध को खारिज कर देने के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है. न्यायमूर्ति एम एम सुंदरेश और न्यायमूर्ति एन कोटिश्वर सिंह की पीठ संभवतः 18 जुलाई को इस मामले की सुनवाई करेगी. दिल्ली उच्च न्यायालय ने 29 मई को कहा कि कार्यवाही पर रोक लगाने का कोई ठोस कारण नहीं है. उच्च न्यायालय ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की प्राथमिकी को रद्द करने की यादव…
Devaghar.देवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम में लगातार कांवरियों की भीड़ उमड़ रही है. लोग सावन शुरू होते ही बाबा भोलेनाथ को जलापर्ण करने पहुंच रहे हैं. गुरुवार को भी कांवरियों की सुबह से ही लंबी लाइन रही. जिला प्रशासन के अनुसार सावन की पहली सोमवारी से लेकर बुधवार तक चार लाख 75 हजार 659 श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ पर जलापर्ण किया है. वहीं, सावन मेले के सफल संचालन को लेकर उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने बुधवार देर रात कंपोजिट कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया. प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी को कई दिशा निर्देश दिए. इसके अलावा उपायुक्त ने…
Patna. पटना स्थित पारस अस्पताल में हथियारबंद कुछ लोगों ने पैरोल पर जेल से बाहर आए एक हत्याभियुक्त गैंगस्टर को बृहस्पतिवार को गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान बक्सर जिले के निवासी चंदन मिश्रा (36) के रूप में हुई है और वह इलाज के लिए अस्पताल गया था.पुलिस के मुताबिक उसने सभी आरोपियों की पहचान कर ली है और घटना के सिलसिले में पटना और बक्सर से छह संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है. घटना का कथित सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर प्रसारित…
Jamshedpur. अब चक्रधरपुर रेल मंडल में ट्रेनों की लेटलतीफी से जल्द राहत मिलने वाली है. इसे लेकर रेल मंत्रालय ने चक्रधरपुर रेल मंडल में गुंडा बिहार और चांडिल के बीच 343.97 करोड़ रुपये की लागत से 10.6 किलोमीटर लंबी बाईपास रेलवे लाइन को मंजूरी दी है दक्षिण पूर्व रेलवे (SER) के एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि परियोजना के पूरा होने पर एकल लाइन खंड की क्षमता में वृद्धि होगी तथा बढ़ते माल और यात्री यातायात की आवश्यकता पूरी होगी, जिसके अगले दशक में उल्लेखनीय रूप से बढ़ने का अनुमान है. उन्होंने कहा कि प्रस्तावित…
