Author: News Desk

AIIMS Assistant Professor Recruitment : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) राजकोट ने फैकल्टी के 107 पदों पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती के तहत सिर्फ और सिर्फ शैक्षणिक पद भरे जाएंगे, जिनमें प्रोफेसर, एडिशनल प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पद शामिल हैं. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स एम्स राजकोट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. इस भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले जान लें कि सभी पदों के लिए आयु सीमा अलग-अलग निर्धारित की गई है. प्रोफेसर व एडिशनल प्रोफेसर की अधिकतम आयु 58 वर्ष है और एसोसिएट प्रोफेसर…

Read More

Ranchi : झारखंड में मानसून ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य में 20 जुलाई तक रुक-रुक कर बारिश जारी रहेगी. कई इलाकों में गरज-चमक के साथ वज्रपात की संभावना है. रांची मौसम केंद्र ने येलो अलर्ट जारी कर लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. अगले चार दिनों तक तेज बारिश की संभावना IMD के अनुसार दक्षिण-पश्चिम बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश से सटे क्षेत्र में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना है, जो अगले 24 घंटों में और प्रभावी होगा. इससे जुड़ा साइक्लोनिक सर्कुलेशन धीरे-धीरे झारखंड की ओर बढ़ रहा है,…

Read More

Ranchi : हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस तरलोक सिंह चौहान को झारखंड हाईकोर्ट का नया चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया है. वे 23 जुलाई 2025 को सुबह 10 बजे राजभवन, रांची में अपने पद की शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण समारोह के आयोजन के लिए झारखंड हाईकोर्ट की ओर से राजभवन को पत्र भेजा गया था. इसके बाद समारोह की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. जस्टिस तरलोक सिंह चौहान की नियुक्ति मुख्य न्यायाधीश एमएस रामचंद्र राव के त्रिपुरा हाईकोर्ट तबादले के बाद की गई है. शिक्षा और न्यायिक करियर जस्टिस चौहान ने अपनी स्कूली पढ़ाई शिमला से की और…

Read More

Jamshedpur: नेशनल हाईवे-220 के हाता पुलिया की जर्जर हालत ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है. रोजाना हो रहे हादसों से तंग आकर बुधवार को स्थानीय युवाओं ने पुलिया पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया और प्रशासन से तुरंत मरम्मत की मांग की. प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पुलिया पर बने गहरे गड्ढे अब जानलेवा बन गए हैं. बाइक और छोटे वाहन अक्सर गड्ढों में फंसकर पलट जाते हैं. पुलिया की सतह से निकली लोहे की सरियाएं भी बड़ा खतरा बन गई हैं. लोगों ने बताया कि कई बार गंभीर दुर्घटनाएं हो चुकी हैं और अब हादसे रोजमर्रा की बात…

Read More

Patna. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आगामी विधानसभा चुनाव से पहले एक बड़ा लोकलुभावन कदम उठाते हुए बृहस्पतिवार को राज्य के सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने की घोषणा की. कुमार ने सोशल मीडिया पर यह घोषणा करते हुए कहा कि 1.67 करोड़ परिवारों को इसका लाभ मिलेगा. उन्होंने यह भी कहा कि मुफ्त बिजली योजना एक अगस्त से लागू होगी. कुमार ने कहा, इसका मतलब है कि जुलाई के बिलों से ही 125 यूनिट तक बिजली के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा. उन्होंने यह दावा भी किया कि ‘हम पहले से ही सभी…

Read More

New Delhi.  लोको पायलट यूनियन ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर उनसे रेल प्रशासन के साथ उनके (रेल चालाकों) विश्राम के घंटों को लेकर जारी विवाद को निचले सदन की याचिका समिति को सौंपने का आग्रह किया है. लोको पायलट यूनियन ने चेतावनी दी कि यदि इस मुद्दे का समाधान नहीं किया गया तो वे देशव्यापी हड़ताल करेंगे. ‘ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन (ए.आई.एल.आर.एस.ए.) और रेल प्रशासन के बीच साप्ताहिक विश्राम घंटों को दैनिक विश्राम घंटों के साथ जोड़ने पर विवाद हो गया है. रेल मंत्रालय ने कहा कि हाल में उसने लोको पायलट के लिए कई…

Read More

Ranchi.  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 17 जुलाई को ‘स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2024-25’ प्रदान करेंगी. यह हर साल आयोजित होने वाले स्वच्छता सर्वेक्षण का नौवां संस्करण होगा. आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय ने कहा कि इस कार्यक्रम में भारत के सबसे स्वच्छ शहरों को सम्मानित किया जाएगा और स्वच्छ भारत मिशन-शहरी (एसबीएम-यू) के लक्ष्यों को आगे बढ़ाने में शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी) के अथक प्रयासों को मान्यता दी जाएगी. झारखंड के शहरों ने स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. जमशेदपुर शहर को राष्ट्रपति  द्वारा सम्मानित किया जाएगा, जबकि बुंडू को केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री सम्मानित करेंगे. इस वर्ष…

Read More

New Delhi. केंद्र की मोदी सरकार ने आगामी सोमवार से आरंभ हो रहे संसद के मानसून सत्र में कुल आठ नए विधेयकों को पेश करने की योजना बनाई है, जिनमें भू-विरासत स्थलों और भू-अवशेषों के संरक्षण और सुरक्षा से संबंधित एक विधेयक भी शामिल है. मानसून सत्र के लिए प्रस्तावित विधेयकों में राष्ट्रीय खेल प्रशासन विधेयक, भू-विरासत स्थल और भू-अवशेष (संरक्षण और रखरखाव) विधेयक, खान और खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन विधेयक और राष्ट्रीय डोपिंग रोधी (संशोधन) विधेयक शामिल हैं. संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से शुरू होने वाला है और 21 अगस्त तक दोनों सदनों की कुल 21…

Read More

Mumbai. घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी ने बृहस्पतिवार को मजबूती के साथ शुरुआत की, लेकिन बाद में इनमें बिकवाली का दबाव देखने को मिला. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 119.05 अंक चढ़कर 82,753.53 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 18.7 अंक की बढ़त के साथ 25,230.75 अंक पर रहा. बाद में बीएसई सेंसेक्स 71.51 अंक की गिरावट के साथ 82,554.47 अंक पर और निफ्टी 30.30 अंक फिसलकर 25,182.55 अंक पर आ गया. सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से सन फार्मा, टाटा मोटर्स, कोटक महिंद्रा बैंक, ट्रेंट, एनटीपीसी और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर लाभ में रहे. टेक महिंद्रा के शेयर…

Read More

जमशेदपुर।विश्व सर्प दिवस के अवसर पर टाटानगर रेल सिविल डिफेंस द्वारा केंद्रीयकृत कर्षण मरम्मत कारखाना (CTRC) के सभागार में एक विशेष जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य कर्मचारियों को सांपों के प्रति व्याप्त भ्रांतियों को दूर करना, उनकी पहचान, महत्व और उनके संरक्षण को लेकर जानकारी देना था। कार्यक्रम का नेतृत्व सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने किया। उन्होंने बताया कि गोलपहाड़ी क्षेत्र की तराई में स्थित CTRC और इलेक्ट्रिक लोको शेड के प्राकृतिक वातावरण के कारण यहां अक्सर सांपों का प्रवेश होता है। ऐसे में कर्मचारियों को विषैले और विषहीन सांपों की पहचान…

Read More