Author: News Desk

Chatra. चतरा जिले के मारवाड़ी मोहल्ला स्थित प्लस टू गर्ल्स हाई स्कूल में हिजाब पहनने को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया. छात्राओं ने हिजाब पहनने से रोकने और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए स्कूल परिसर में विरोध प्रदर्शन किया. छात्राओं का कहना है कि प्रिंसिपल नीतू प्रजापति, शिक्षिका पल्लवी सीमा किरण और शिक्षक रविंद्र कुमार ने हिजाब पहनने पर उनके साथ मारपीट की. कई छात्राएं घायल हो गईं, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया. घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में अभिभावक और स्थानीय लोग स्कूल पहुंच गए. उन्होंने आरोपित प्रिंसिपल को हटाने की…

Read More

Ranchi. राज्य के परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ ने हर जिले के 10 बड़े ट्रांसपोर्ट बकायेदारों को चिह्नित कर बॉडी वारंट जारी करने का निर्देश दिया है. इसके साथ ही ट्रांसपोर्ट के बड़े बकायेदारों व डिफॉल्टरों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए रणनीति बनाने के लिए कहा है. श्री बिरुआ मंगलवार को परिवहन विभाग की समीक्षा कर रहे थे. मंत्री ने राजस्व वसूली की भी समीक्षा के दौरान रांची व हजारीबाग जिले के प्रदर्शन को अच्छा नहीं पाया. ऐसे में इन दोनों जिलों के अफसरों से कारण पूछने को कहा. उन्होंने अन्य जिलों में राजस्व वसूली की स्थिति देखी. इस दौरान गुमला,…

Read More

Ranchi. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने एनएचएआई के विवाद समाधान बोर्ड के एक सदस्य और राजमार्ग प्राधिकरण के दो उप प्रबंधकों को निजी अवसंरचना कंपनी को लाभ पहुंचाने के लिए कथित तौर पर रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. एजेंसी ने झारखंड के पलामू जिले में एनएच 39 परियोजना के संबंध में 10 लाख रुपये से अधिक की रिश्वत लेने के मामले में विवाद समाधान बोर्ड सदस्य के रूप में तैनात पूर्व इंजीनियर राकेश भसीन और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के उप प्रबंधक स्वतंत्र गौरव और विश्वजीत सिंह को गिरफ्तार…

Read More

New Delhi.भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने बुधवार को कहा कि वह चालू वित्त वर्ष 2025-26 में घरेलू निवेशकों को बॉन्ड जारी कर 20,000 करोड़ रुपये तक जुटाएगा. एसबीआई ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि उसके निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2025-26 में घरेलू निवेशकों को 20,000 करोड़ रुपये तक की राशि के लिए ‘बेसल अनुरूप अतिरिक्त टियर-1 बॉन्ड (इक्विटी पूंजी) और टियर दो बॉन्ड (निश्चित अवधि के लिए जुटाई जाने वाली राशि) जारी करके भारतीय रुपये में धन जुटाने की मंजूरी दे दी है. इसके लिए जहां भी आवश्यक हो भारत सरकार से मंजूरी लेनी होगी.

Read More

Mumbai. स्थानीय शेयर बाजार में बुधवार को लगातार दूसरे दिन तेजी रही। सीमित कारोबार में बीएसई सेंसेक्स मामूली 64 अंक चढ़ गया, जबकि एनएसई निफ्टी में 16 अंक का लाभ रहा. वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख और शुल्क को लेकर अनिश्चितताओं के बीच निवेशक बाजार से दूर रहे. तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 63.57 अंक यानी 0.08 प्रतिशत बढ़कर 82,634.48 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान, यह ऊंचे में 82,784.75 अंक तक गया और नीचे में 82,342.94 अंक तक आया. पचास शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 16.25 अंक यानी 0.06 प्रतिशत की मामूली तेजी के साथ 25,212.05 अंक पर…

Read More

विस्थापितों की समस्याओं को लेकर गुवा पहुंची सांसद जोबा माझी, सेल सीजीएम से की वार्ता गुवा: नोवामुंडी प्रखंड के गुवा में सेल प्रबंधन द्वारा स्थानीय लोगों को विस्थापित किये जाने के मामले को लेकर बुधवार को सांसद जोबा माझी गुवा पहुंची. सांसद के साथ झामुमो जिला कमेटी के पदाधिकारी भी शामिल रहे. यहां पहुंचते ही सांसद विस्थापित ग्रामीणों से मिलने ही जाटा हाटिंग बस्ती पहुंची और उनकी परेशानियों से अवगत हुई. विस्थापित लोगों ने सांसद को बताया कि सेल प्रबंधन विस्तारीकरण के नाम पर लीज क्षेत्र में वर्षो से बसे यहां के गरीब लोगों को उजाड़ने का काम कर रही…

Read More

Jamshedpur :  जमशेदपुर स्थित परसुडीह शिव मंदिर में मंगलवार की रात अचानक नंदी बाबा की प्रतिमा को चढ़ाया गया दूध अदृश्य होता दिखाई दिया. इस रहस्यमय दृश्य को देखकर श्रद्धालु आश्चर्यचकित रह गए और इसे ईश्वरीय चमत्कार मानकर जयकारे लगाने लगे. स्थानीय लोगों के अनुसार, 15 जुलाई की रात भक्तों ने नंदी बाबा की प्रतिमा पर श्रद्धा भाव से दूध अर्पित किया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि प्रतिमा पर चढ़ाया गया दूध धीरे-धीरे गायब होता गया, मानो नंदी बाबा स्वयं उसे ग्रहण कर रहे हों. इस अनोखी घटना की खबर तेजी से इलाके में फैल गई, और रातोंरात सैकड़ों श्रद्धालु मंदिर…

Read More

हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग जिले के डंडई कला गांव में बुधवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब गांव के ही 65 वर्षीय रिटायर्ड फौजी अर्जुन सिंह का शव पुल के नीचे मोटरसाइकिल समेत बरामद किया गया. अर्जुन सिंह भारतीय सेना से सेवानिवृत्त थे और कारगिल युद्ध में भी सेवा दे चुके थे. अर्जुन सिंह की हुई संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की घटना ने न सिर्फ गांव को स्तब्ध कर दिया है, बल्कि छह साल पहले अर्जुन सिंह के बेटे की रहस्यमयी मौत की दर्दनाक यादें भी ताजा कर दी हैं. परिजन इस मामले को साजिशन हत्या बता रहे हैं.…

Read More

Jamshedpur : साकची स्थित द ग्रेजुएट स्कूल कॉलेज फॉर वीमेन के प्लेसमेंट सेल की ओर से बुधवार को ‘रोजगार जागरूकता कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में छात्राओं को कंपनी सेक्रेटरी (CS) के करियर विकल्प और अन्य रोजगार की संभावनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई. कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (ICSI) से जुड़े विशेषज्ञों ने छात्राओं का मार्गदर्शन किया. इस मौके पर अंकित मजूमदार – प्रैक्टिसिंग कंपनी सेक्रेटरी, राजीव रंजन झा – ICSI ऑफिस, जमशेदपुर चैप्टर, अंकित सिंह – जमशेदपुर चैप्टर प्रभारी, राकेश कुमार – विशेषज्ञ वक्ता आदि ने CS कोर्स की पूरी जानकारी दी…

Read More

Jamshedpur  बागबेड़ा महानगर विकास समिति ने बागबेड़ा क्षेत्र की लंबित जलापूर्ति योजनाओं को लेकर बुधवार को एक बार फिर आवाज उठाई है. समिति ने पूर्वी सिंहभूम के सांसद विद्युत वरण महतो से आग्रह किया है कि वे बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना और बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी जलापूर्ति योजना के अधूरे निर्माण कार्यों में झारखंड सरकार की लापरवाही का मुद्दा लोकसभा में उठाएं. समिति की ओर से यह भी मांग की गई है कि बागबेड़ा को नगर परिषद का दर्जा दिया जाए या फिर जुगसलाई नगर पालिका में शामिल किया जाए. यह मांग समिति ने दिशा की अगली बैठक में रखने का…

Read More