जमशेदपुर करीम सिटी कॉलेज, दर्शनशास्त्र विभाग के पूर्व प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष डॉ अशरफ बिहारी का आज की रात बैंगलोर में निधन हो गया। उनकी आयु 70 वर्ष की थी। पिछले कुछ दिनों से उनका स्वास्थ्य अच्छा नहीं चल रहा था। उनके निधन पर कॉलेज प्रांगण में एक शोक सभा आयोजित की गई जिसमें करीम सिटी कॉलेज के सभी प्राध्यापक तथा शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के साथ-साथ विद्यार्थियों ने भी भाग लिया। READ MORE :Jamshedpur News :प्रबंधन और कार्य बल के बीच विश्वास और वफादारी औद्योगिक शांति के लिए अनिवार्य हैं : महाधिवक्ता परीक्षा नियंत्रक डॉ बी एन त्रिपाठी ने सभा को संबोधित…
Author: News Desk
जमशेदपुर। मंगलवार को एक्सएलआरआइ- जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट में झारखंड के महाधिवक्ता राजीव रंजन पहुंचे. उन्होंने एमबीए-एचआरएम के छात्रों को “औद्योगिक विवादों के समाधान में राज्य की भूमिका” विषय पर एक विशिष्ट सत्र में संबोधित किया. यह सत्र एक्सएलआरआइ दिल्ली-एनसीआर के चीफ स्ट्रैटेजी एवं एचआर प्रमुख हरभजन सिंह द्वारा श्रम कानूनों की व्यावहारिक समझ बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था. फरवरी 2020 से झारखंड के 12वें महाधिवक्ता के रूप में कार्यरत राजीव रंजन ने अपने व्यापक विधिक अनुभव के आधार पर छात्रों को बताया कि किस प्रकार राज्य न केवल एक नियामक (रेगुलेटर ) बल्कि एक मध्यस्थ (मीडिएटर…
जमशेदपुर।शहर में होल्डिंग टैक्स और अन्य बकाया राजस्व की वसूली को सुदृढ़ और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (JNAC) कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता उप नगर आयुक्त श्री कृष्ण कुमार ने की। इस बैठक में विशेष पदाधिकारी, लेखा पदाधिकारी, सिटी मैनेजर, राजस्व निरीक्षक, एवं टैक्स कलेक्शन एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित थे।बैठक का मुख्य एजेंडा नगर निगम क्षेत्र में लंबित होल्डिंग टैक्स एवं अन्य करों की वसूली को गति देना था। उप नगर आयुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि राजस्व संग्रहण की…
जमशेदपुर। नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के एमबीए विभाग की 2022-2024 सत्र की छात्रा रिशु रंजन का चयन देश की प्रतिष्ठित पंजाब नैशनल बैंक में बतौर मार्केटिंग ऑफिसर के पद पर हुआ है। नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय से शिक्षण प्राप्त और प्रतिभा की धनी रिशु रंजन जमशेदपुर के गोलपहाड़ी क्षेत्र निवासी सुमंत कुमार भारती की पुत्री हैं। विगत वर्ष इंस्टिट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल-1 की श्रेणी में मार्केटिंग ऑफिसर के पद पर चयन के लिए प्रतियोगी परिक्षाओं का आयोजन किया गया था। इस परीक्षा में लिखित और व्यक्तिगत साक्षात्कार की प्रक्रिया को पूर्ण करने…
जमशेदपुर।पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन की अहम बैठक मंगलवार को साकची महालक्ष्मी मंदिर परिसर में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता अभिषेक अग्रवाल ‘गोल्डी’ ने की। इस दौरान संगठन की नई कार्यसमिति का गठन किया गया और आगामी अग्रसेन जयंती समारोह 2025 की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि अग्रसेन जयंती समारोह 16 सितंबर से 22 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा। समापन समारोह 22 सितंबर को साकची स्थित धालभूम क्लब मैदान में भव्य मेले के रूप में होगा। आयोजन को “एक ईंट, एक रुपया” के सिद्धांत पर समाज के सामूहिक सहयोग से संपन्न किया जाएगा। READ…
Jamshedpur. मानगो में मंगलवार रात दो पक्षों के बीच विवाद के बाद फायरिंग की घटना सामने आयी है. मामला जवाहनरनगर रोड नंबर 9 का है. फायरिंग करने के बाद युवक फरार हो गये. सूचना मिलने पर मानगो थाना की पुलिस पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल का जांच किया. फायरिंग में शामिल आरोपियों की तलाश में पुलिस देर रात तक छापामारी की. पुलिस ने घटनास्थल के पास का सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक ने गोली चलाने के बाद वह तेज रफ्तार में वहां से निकल गया. घटना की जानकारी मिलते ही मानगो थाना प्रभारी अपने दल-बल के साथ…
Latehar.जेजेएमपी का सबजोनल कमांडर व पांच लाख रुपये का इनामी लवलेश गंझू ने मंगलवार को पुलिस मुख्यालय में सरेंडर कर दिया. उसने राज्य सरकार की आत्मसमर्पण नीति नयी दिशा से प्रभावित होकर सरेंडर किया है. गंझू ने आइजी सुनील भास्कर, एसपी कुमार गौरव, कमाडेंट राजेश सिंह और कमांडेट यादराम बुनकर के समक्ष आत्मसमर्पण किया. लवलेश गंझू पर अलग-अलग थानाें में कुल 50 मामले दर्ज हैं. आइजी भास्कर ने कहा कि केंद्र सरकार का लक्ष्य है कि मार्च 2026 तक झारखंड को उग्रवाद और नक्सल मुक्त कर देना है. इसी लक्ष्य को लेकर पुलिस काम कर रही है. उन्होंने कहा कि…
Ranchi. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने कोयला परिवहन में कथित भ्रष्टाचार के आरोप में सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड के एक प्रबंधक और तीन अन्य को गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. यह कार्रवाई छह मार्च को झारखंड के हजारीबाग स्थित एक कोयला खदान परियोजना कार्यालय में की गई संयुक्त औचक जांच के बाद की गई है, जिसमें कोयले की ढुलाई करने वालों से बड़े पैमाने पर रिश्वत लेने का पर्दाफाश हुआ था. सीबीआई ने बताया कि सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) गिद्दी के प्रबंधक अयोध्या करमाली, दो क्लर्क – मुकेश कुमार और प्रकाश महली के अलावा बिचौलिए विजय…
Patna. बिहार मंत्रिमंडल ने अगले पांच वर्षों में ‘एक करोड़ नौकरियों और रोजगार के अवसरों’ के प्रस्ताव को मंगलवार को मंजूरी दे दी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में श्रम विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई और इस संबंध में संभावनाएं तलाशने और निर्णय लेने के लिए विकास आयुक्त की अध्यक्षता में 12 सदस्यीय समिति गठित करने का भी निर्णय लिया गया. मुख्यमंत्री ने रविवार को घोषणा की थी कि “अगले पांच वर्षों (2025 से 2030) के लिए, हम एक करोड़ युवाओं को सरकारी नौकरी और रोजगार के अवसर प्रदान करके 2020-25…
New Delhi. ओडिशा के बालासोर में एक छात्रा द्वारा कॉलेज परिसर में आत्मदाह करने की घटना की जांच के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने चार सदस्यीय तथ्यान्वेषी समिति का गठन किया है. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. बालासोर स्थित फकीर मोहन (स्वायत्त) कॉलेज में बीएड की द्वितीय वर्ष की छात्रा (20) ने शिक्षा विभाग के अध्यक्ष समीरा कुमार साहू पर उसका यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था. प्रोफेसर के खिलाफ कथित तौर पर कोई भी कार्रवाई न किए जाने से आहत छात्रा ने कॉलेज परिसर में शनिवार को खुद को आग लगा ली थी. इस हादसे…
