Author: News Desk

जमशेदपुर।झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया में राज्य की औद्योगिक छवि को नया आयाम देने जा रही है एक बड़ी रेल परियोजना। यहां 4000 करोड़ रुपये की लागत से देश की सबसे तेज और अत्याधुनिक वंदे भारत ट्रेन के कोच तैयार करने के लिए एक विशाल फैक्ट्री स्थापित की जाएगी। यह झारखंड ही नहीं, बल्कि पूर्वी भारत की पहली ऐसी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट होगी जहां वंदे भारत के कोच और चक्कों का निर्माण होगा। READ MORE :श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनों की संख्या बढ़ी, श्रद्धालुओं के लिए 6 और जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन इस महत्वाकांक्षी योजना की जानकारी बहरागोड़ा के…

Read More

हाजीपूर। श्रावणी मेला के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा कई श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है । इसी कड़ी में और 06 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया गया है जिनका विवरण निम्नानुसार है – READ MORE :Sravni Special Train: श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन के मार्ग, समय सारणी और परिचालन दिवस में हुआ ये बदलाव 1. गाड़ी सं. 03602/03601 डीडीयू-मधुपुर-डीडीयू श्रावणी मेला स्पेशल (सप्ताहिक) (बक्सर-आरा-पटना-बख्तियारपुर-झाझा-जसीडीह के रास्ते):- गाड़ी सं. 03602 डीडीयू-मधुपुर श्रावणी मेला स्पेशल 20.07.2025 से 10.08.2025 तक प्रत्येक रविवार को डीडीयू से 19.30 बजे खुलकर सभी स्टेशनों एवं हाल्टों…

Read More

जमशेदपुर/रांची। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय बुधवार को एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश हुए। उनकी पेशी तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा दायर ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट के तहत डोरंडा थाने में दर्ज प्राथमिकी के आलोक में हुई। सरयू राय के अनुसार, मुकदमे से संबंधित अनुसंधान, पुलिस डायरी आदि को विस्तार से देखने पर पता चलता है कि पुलिस विभाग के संबंधित अनुसंधानकर्ताओं ने कानून के प्रावधान की अनदेखी करके राजनीतिक दबाव में उनके विरूद्ध आरोपपत्र दाखिल किया है। सरयू राय ने कहा कि वह न्यायालय के समक्ष इस षडयंत्र का पर्दाफाश करेंगे और जिन पुलिस…

Read More

जमशेदपुर. सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा जानकारी दी गई है कि झारखंड मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना सहित सामाजिक सुरक्षा अंतर्गत संचालित सभी प्रकार की पेंशन योजनाओं से संबंधित जानकारी कार्यालय दिवस में पूर्वाह्न 10:30 बजे से अपराह्न 02:30 बजे तक नागरिक सामाजिक सुरक्षा पदाधिकारी कार्यालय से प्राप्त कर सकते है. उक्त अवधि के दौरान लाभुकों अथवा इच्छुक व्यक्तियों को योजना संबंधित जानकारी देने के साथ-साथ कार्यालयीन कार्यों का त्वरित निष्पादन किया जाएगा. नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वे निर्धारित समयावधि में ही कार्यालय में संपर्क करें, जिससे कार्य निष्पादन में समुचित व्यवस्था बनी रहे और सभी को…

Read More

जमशेदपुर. खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने के उद्देश्य से उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार सुधा चौबे खटाल, गोलमुरी, कैनेलाइट होटल प्राइवेट लिमिटेड, साकची, केरला समाजम कैन्टीन, साकची एवं गोल्डन आईरिस होटल, गोलमुरी का औचक निरीक्षण खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने किया . उक्त खाद्य प्रतिष्ठानों से गाय और भैंस का दूध, पनीर, पास्ता, मेंगी व्हीट सूजी एवं केरा डबल फिल्टर्ड प्यूर नारियल का तेल का नमूना संग्राह किया गया जिसे रासायनिक जांच हेतु राज्य खाद्य जांच प्रयोगशाला, नामकुम भेजा जायेगा. निरीक्षण के क्रम में केरला समाजम कैन्टीन से बटरफ्लाई ब्रांड का राईस खीर बनाने वाली सामग्री एकस्पाइरड पाया गया जिसे मौके…

Read More

जमशेदपुर. उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार अग्नि सुरक्षा के प्रति सतर्कता और जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं अग्निशमन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में एनएमएल केरला पब्लिक स्कूल, लिट्टी चौक तथा कॉम्बी मिल कंपनी में मॉक ड्रिल (अभ्यास) का आयोजन किया गया. मॉक ड्रिल के दौरान अग्निशमन विभाग के पदाधिकारी सुरेंद्र यादव ने छात्रों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को आपात स्थिति में आवश्यक सुरक्षा उपायों, अग्निशमन उपकरणों के उपयोग एवं सुरक्षित निकासी की प्रक्रिया की जानकारी दी. औद्योगिक परिसरों में अग्नि से संबंधित जोखिमों की पहचान और उनसे बचाव हेतु व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया. मॉक ड्रिल के दौरान…

Read More

 जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक, विधायक व जनप्रतिनिधि हुए शामिल  जमशेदपुर. समारणालय सभागार में सांसद विद्युत वरण महतो की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं के क्रियान्वयन, लंबित कार्यों की प्रगति, बुनियादी सेवाओं की उपलब्धता और जन समस्याओं के समाधान पर व्यापक चर्चा की गई. सांसद ने कहा कि योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर पर आम लोगों तक पहुंचे, यह सुनिश्चित करना प्राथमिकता होनी चाहिए. शहर में दैनिक कामकाज एवं व्यवसाय के लिए ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले राहगीरों को वाहन जांच के…

Read More

पोटका:  कोवाली थाना पुलिस ने गंगाडीह गांव में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक संदिग्ध युवक को हथियार समेत गिरफ्तार किया है. यह गिरफ्तारी उस समय हुई जब युवक किसी अपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में विक्की वेराइटी स्टोर के पास खड़ा था. पकड़े गए युवक की पहचान मंगलासाई निवासी अशोक गौड़ के रूप में हुई है. वह एसआईएस सिक्योरिटी में गार्ड के रूप में कार्यरत है. पुलिस ने उसके पास से एक यूएसए मेड पिस्टल, 9 जिंदा कारतूस, चार्जेबल टॉर्च, मोबाइल फोन और एसआईएस सिक्योरिटी का पहचान पत्र समेत अन्य सामग्री बरामद की है. मुसाबनी डीएसपी…

Read More

नई दिल्ली. राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने कक्षा 8 की सामाजिक विज्ञान की नई पाठ्यपुस्तक “Exploring Society: India and Beyond – Part 1” में ऐतिहासिक कालखंडों की व्याख्या में कई परिवर्तन किए हैं. विशेष रूप से दिल्ली सल्तनत और मुगल काल को लेकर पाठ्यवस्तु में कई स्थानों पर ‘धार्मिक असहिष्णुता’, ‘राजनीतिक अस्थिरता’ और ‘सैन्य क्रूरता’ जैसे पहलुओं को स्पष्ट किया गया है. बाबर, अकबर और औरंगज़ेब के शासन का नया विवरण नई पुस्तक में बाबर को ‘क्रूर और निर्दयी विजेता’ कहा गया है, जिसने कई नरसंहार किए. अकबर के शासन को ‘क्रूरता और सहिष्णुता का मिश्रण’ बताया…

Read More

जमशेदपुर: जिले में भू-विवाद और नागरिक समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर एक विशेष व्यवस्था लागू की गई है. इस व्यवस्था के तहत प्रत्येक कार्य दिवस को दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक अंचल अधिकारी नागरिकों से प्रत्यक्ष रूप से मिलकर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है. इस अभिनव पहल के तहत आज जिले के विभिन्न अंचलों से कुल 34 आवेदन प्राप्त हुए. इनमें से 31 मामलों का तत्काल समाधान कर दिया गया, जबकि शेष 03 मामलों पर प्रक्रिया जारी है.अब तक इस प्रणाली के अंतर्गत…

Read More