Author: News Desk

Jamshedpur. ओडिशा में हेड स्पोर्ट्स रहे राजीव सेठ को उस पद से हटा दिया गया है और अब उन्हें वीपी, कॉरपोरेट सर्विसेज के अधीन हेड स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी सौंपी गई है. यह बदलाव टाटा स्टील के वीपी कॉरपोरेट सर्विसेज डीबी सुंदररामम के निर्देश पर किया गया है. नीलांचल इस्पात निगम लिमिटेड में कार्यरत प्रसन्न चौधरी को आइएल-4 से आइएल-3 स्तर पर प्रोमोशन मिला है. हालांकि वे अपनी वर्तमान जिम्मेदारी पर ही कार्यरत रहेंगे. वहीं, सरोज कुमार प्रधान को इंटरव्यू के आधार पर हेड, प्रोडक्शन प्लानिंग व डिस्पैच के पद पर नियुक्त किया गया है. वे भी पहले आइएल -4 स्तर…

Read More

Mumbai. विदेशी पूंजी की निकासी से सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 185.67 अंक की गिरावट के साथ 82,073.57 अंक पर और एनएसई निफ्टी 45.4 अंक फिसलकर 25,066.05 अंक पर आ गया. सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से एक्सिस बैंक के शेयर में करीब पांच प्रतिशत की गिरावट आई. भारती एयरटेल, कोटक महिंद्रा बैंक, इटर्नल (पूर्व में जोमैटो) और टेक महिंद्रा के शेयर भी नुकसान में रहे. वहीं पावर ग्रिड, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील और टाटा मोटर्स के शेयर में तेजी रही.

Read More

जमशेदपुर। साकची बाजार श्री श्री शिव मंदिर कमिटी एवं श्री श्याम परिवार साकची द्धारा सावन माह में आगामी 26 जुलाई शनिवार को सिंधारा उत्सव और 03 अगस्त रविवार को विशाल कांवड यात्रा निकाली जायेगी। सुबह 06 बजे स्वर्णरेखा नदी मानगो से साकची शिव मंदिर तक निकलने वाली भव्य कांवड यात्रा में 800 से अधिक कांवरियां शामिल होगें, जो भोले बाबा का जलाभिषेक करेंगें। सिंधारा उत्सव में भोले बाबा के साथ ही बाबा श्याम का भी भव्य दरबार सजेगा। READ MORE :बिहार के यात्रियों को आज मिल रही है चार नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात!” श्री श्याम परिवार साकची…

Read More

हाजीपूर। यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर पूर्व मध्य रेल क्षेत्राधिकार से अत्याधुनिक एवं विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त 04 नये अमृत भारत एक्सप्रेस का परिचालन प्रारंभ किया जा रहा है । दिनांक 18.07.2025 को इन 04 नये अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के परिचालन का उद्घाटन माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया जाएगा । 1. राजेन्द्रनगर-नई दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस का परिचालन दिनांक 18.07.2025 को गाड़ी सं. 03261 राजेन्द्रनगर-नई दिल्ली उद्घाटन स्पेशल के रूप में राजेन्द्रनगर से किया जाएगा । यह स्पेशल राजेन्द्रनगर से 11.45 बजे खुलकर पटना, दानापुर, आरा, बक्सर, डीडीयू, सूबेदारगंज, गोविंदपुरी एवं गाजियाबाद रूकते…

Read More

जमशेदपुर. पोखारी स्थित सेंट एंथोनी एकेडमी में आयोजित दो दिवसयी सीआइएससीइ जोनल खो-खो प्रतियोगिता गुरुवार को संपन्न हो गया. अंडर-14 बालिका वर्ग के फाइनल में आरवीएस एकेडमी की टीम ने टैगोर एकेडमी को हराकर खिताब अपने नाम किया. वहीं, एसएस एकेडमी की टीम को तीसरा स्थान मिला. आरवीएस की टीम ने खेल शिक्षक राजेश सिंह की देखरेख में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया. आरवीएस की बालिका अंडर-19 टीम इस प्रतियोगिता में उपविजेता बनी. प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर जमशेदपुर जोन की टीम का गठन किया जायेगा. जो, सीआइएससीइ क्षेत्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी.

Read More

जमशेदपुर. राहरगोड़ा में बिरसा सेना के सदस्यों ने रैयती जमीन पर बन रहे मकान की दीवार को तोड़ दिया. बिरसा सेना के केंद्रीय अध्यक्ष दिनकर कच्छप ने कहा कि जिस जमीन पर मकान बनाया जा रहा है, वह वकील हेंब्रम की निजी जमीन है, लेकिन कुछ लोग जबरन कब्जा कर रहे हैं. इस संबंध में पूर्व में उपायुक्त और अंचलाधिकारी से लिखित शिकायत की गयी थी. अंचलाधिकारी ने कार्रवाई का आश्वासन तो दिया, पर अब तक कोई पहल नहीं हुई है. घटना की जानकारी मिलते ही मुखिया सुनीता नाग मौके पर पहुंचीं और बिरसा सेना के कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास…

Read More

जमशेदपुर. गोलमुरी थानांतर्गत बाजार में दुकान बेचने के नाम पर 8.50 लाख रुपये की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में टेल्को इंद्रा नगर के रहने वाले राजेश तिवारी ने जयंताे दास के खिलाफ ठगी का केस दर्ज कराया है. इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार राजेश कुमार को गोलमुरी में दुकान खरीदनी थी. इसके लिए उसने जयंतो दास से संपर्क किया. सारी बात पक्की होने के बाद राजेश ने जयंतो दास को 8.50 लाख रुपये दे दिये. लेकिन रुपये देने के बाद अब जयंतो दास दुकान देने से इनकार कर रहा है. सात जुलाई को जब…

Read More

जमशेदपुर. परसुडीह की रहने वाली एक महिला ने मिहिर गोप, मनोज नायक और उनके 10-12 साथियों पर जमीन विवाद को लेकर मारपीट व दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है. घटना गुरुवार की है. पीड़िता के अनुसार, जमीन को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था. इसी दौरान आरोपी जबरन उसके घर में घुस आये और गाली-गलौज करने लगे. मिहिर गोप और मनोज नायक ने अश्लील हरकतें करते हुए उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया. महिला के अनुसार, जब उसका देवर और सास बीच-बचाव करने पहुंचे तो आरोपितों ने मिलकर देवर की पिटाई कर दी और पिस्तौल सटाकर जान से…

Read More

लखनऊ: कल गुरुवार, 17 जुलाई को पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के चौकाघाट स्टेशन से एक अचंभित कर देने वाली घटना सामने आई है. वहां तैनात स्टेशन मास्टर को अज्ञात असामाजिक तत्वों ने स्टेशन मास्टर ऑफिस की पीछे की झाड़ियों में रस्सी से बांधकर फेंक दिया था. किसी को भी इस घटना की जानकारी नहीं थी, क्योंकि घटना के समय चौकाघाट स्टेशन पर स्टेशन मास्टर के साथ कोई सहायक उपस्थित नहीं था. जिस समय इस घटना की जानकारी मिली, स्टेशन मास्टर होश में नहीं थे — और अब तक भी उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. यह कितना बड़ा संयोग और…

Read More

Jamshedpur : देश के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित फुटबॉल टूर्नामेंट डुरंड कप के 134वें संस्करण का उद्घाटन 24 जुलाई को जमशेदपुर के जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होगा. इसकी जानकारी गुरुवार को जिला प्रशासन ने दी. उद्घाटन समारोह में दर्शकों के लिए कई रोमांचक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. इसमें फ्लाई पास्ट, स्काई डाइविंग, माइक्रोलाइट डेमो के साथ-साथ पाईका, खुकरी नृत्य, झूमर और कलरिपयट्टु जैसी पारंपरिक कलाओं का भी प्रदर्शन होगा. कार्यक्रम में राज्य और सैन्य क्षेत्र के कई विशिष्ट अतिथि और अधिकारी मौजूद रहेंगे. यह आयोजन न केवल फुटबॉल प्रेमियों के लिए, बल्कि शहरवासियों के लिए भी एक यादगार…

Read More