Kharagpur. पश्चिम बंगाल के खड़गपुर स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) में बीटेक चतुर्थ वर्ष में अध्ययनरत एक छात्र का शुक्रवार को छात्रावास के कमरे में फंदे से लटका शव मिला. इस साल जनवरी के बाद से आईआईटी परिसर में यह इस तरह का चौथा मामला है. संस्थान के एक अधिकारी ने बताया कि मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे छात्र रीतम मंडल (21) को परिसर के राजेंद्र प्रसाद (आरपी) हॉल छात्रावास भवन में उसके कमरे में फंदे से लटका पाया गया. छात्रावास में रीतम के साथ रहने वाले एक छात्र ने बताया कि कोलकाता निवासी यह छात्र बृहस्पतिवार रात भोजन…
Author: News Desk
Mumbai. तिमाही नतीजों की घोषणा की सुस्त शुरुआत के बीच विदेशी पूंजी की निकासी और बैंकों के शेयरों में बिकवाली होने से शुक्रवार को शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुए. सेंसेक्स 501 अंक टूट गया जबकि निफ्टी 25,000 के स्तर से नीचे आ गया. बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 501.51 अंक यानी 0.61 प्रतिशत गिरकर 81,757.73 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 651.11 अंक गिरकर 81,608.13 अंक के निचले स्तर तक आ गया था. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला मानक सूचकांक निफ्टी भी 143.05 अंक…
Chakardharpur.चक्रधरपुर प्रखंड अंतर्गत टोकलो थाना क्षेत्र के मंगलपाट गांव में गुरुवार रात एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान तोयरापाट टोला निवासी 35 वर्षीय सोमा केराई के रूप में हुई है. बताया जाता है कि सोमा केराई गुरुवार रात अपनी साइकिल से घर लौट रहे थे, तभी कुछ लोगों ने पीछे से उनके सिर पर डंडे से हमला कर दिया. हमले से वे जमीन पर गिर पड़े, जिसके बाद अपराधियों ने लाठी-डंडों से उनकी जमकर पिटाई की, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई. हत्या के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गये. घटना की…
Jamshedpur. जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत टुइलाडूंगरी इलाके में शुक्रवार की रात करीब 9 बजे दो अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक पर फायरिंग कर दी. फायरिंग के दौरान युवक को कोई गोली नहीं लगी और वह बाल-बाल बच गया. युवक की पहचान टुईलाडूंगरी निवासी लोचन कुमार के रूप में हुई है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, लोचन राधाकृष्ण मंदिर के पास रोजाना की तरह टहल रहा था. तभी अचानक दो बाइक सवार बदमाश वहां पहुंचे और उसे निशाना बनाते हुए दो राउंड फायरिंग की. गोली चलने की आवाज से इलाके में दहशत फैल गई और आसपास के लोग मौके…
Jamshedpur. जमशेदपुर जिला समाहरणालय सभागार में आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में आरक्षित सीटों पर नामांकन को लेकर द्वितीय चरण की लॉटरी प्रक्रिया शुक्रवार को पूरी कर ली गई. उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से यह लॉटरी आयोजित की गई. लॉटरी प्रक्रिया में कुल 697 आवेदन शामिल हुए थे, जिनमें से 192 छात्रों का चयन आरक्षित सीटों पर नामांकन के लिए किया गया. 28 ऐसे निजी विद्यालयों में यह लॉटरी कराई गई, जहां निर्धारित सीटों से अधिक आवेदन प्राप्त हुए थे. सार्वजनिक रूप से लॉटरी कर सभी चयनित छात्रों की सूची तैयार की…
Ranchi. झारखंड में लगातार हो रही झमाझम बारिश के बीच राज्य की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की भी चान्हो प्रखंड के रघुनाथपुर गांव में महिलाओं के साथ धान रोपनी करने उतरीं. अपने साथ राज्य की मंत्री को धान रोपनी करते देख गांव की महिलाएं काफी उत्साहित नजर आयीं. झारखंड में धान रोपनी का एक अलग महत्व है. पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ महिलाएं गीत गाती हुईं अपने खेत में धान रोपनी करती हैं. धान रोपनी के वक्त गांव में उत्सव जैसा माहौल रहता है. किसान ईश्वर से अच्छी फसल होने का प्रार्थना कर धान की फसल की रोपाई करते हैं. चान्हो…
Haldia – टाटा स्टील की हुगली मेट कोक (एचएमसी) डिवीजन, हल्दिया ने देश में एक नया इतिहास रच दिया है। यह भारत की पहली नॉन-रिकवरी कोक निर्माण इकाई बन गई है जिसने बिना किसी प्रमुख मरम्मत के एकल अभियान जीवनकाल में 25 मिलियन टन कोक का उत्पादन किया है। यह ऐतिहासिक आंकड़ा 29 जून 2025 को दर्ज किया गया। 17 वर्ष पूर्व स्थापित, एचएमसी एशिया का सबसे बड़ा स्वतंत्र रूप से संचालित कोक प्लांट है, जिसकी वार्षिक उत्पादन क्षमता 1.6 मिलियन टन है। इस यूनिट की एक विशेषता यह है कि यह बिना बाय-प्रोडक्ट रिकवरी यूनिट के कार्य करती है…
Ranchi.झारखंड के रांची में लगातार बारिश के बीच एक सरकारी स्कूल की छत का एक हिस्सा ढहने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने बताया कि पिस्का मोड़ इलाके के टंगरा टोली में स्थित स्कूल के मलबे में फंसे तीन लोगों को बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल भेज दिया गया. सुखदेव नगर थाने के प्रभारी मनोज कुमार ने कहा कि एक सरकारी स्कूल की इमारत की छत का एक हिस्सा ढहने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. हमारी एक टीम बचाव अभियान के…
Motihari. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि राजद युवाओं को रोजगार देने के बारे में नहीं सोच सकती क्योंकि इसी पार्टी ने नौकरी देने से पहले गरीब लोगों की जमीन हड़प ली. उन्होंने कांग्रेस-राजद गठबंधन पर गरीबों और सामाजिक रूप से पिछड़े लोगों के नाम पर राजनीति करने का भी आरोप लगाया.आगामी विधानसभा चुनाव से पहले मोतिहारी में प्रधानमंत्री ने नया नारा दिया, बनाएंगे नया बिहार, फिर एक बार एनडीए सरकार. ये सुनकर वहां मौजूद लोग नारे लगाने लगे और पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भर गया और भीड़ के बीच नारे गूंज उठे. प्रधानमंत्री ने कहा कि…
New Delhi. सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को सीबीआई के जमीन के बदले नौकरी मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के खिलाफ निचली अदालत की कार्यवाही पर रोक लगाने से इनकार कर दिया. न्यायमूर्ति एम एम सुंदरेश और न्यायमूर्ति एन कोटिश्वर सिंह की पीठ ने दिल्ली उच्च न्यायालय से केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की प्राथमिकी रद्द करने की उनकी याचिका पर सुनवाई में तेजी लाने को कहा. शीर्ष अदालत ने मामले में यादव को स्वास्थ्य आधार पर निचली अदालत में पेशी से छूट भी प्रदान की. पीठ ने कहा, मामले के तथ्य और परिस्थितियों को ध्यान…
