Chakulia.चाकुलिया नगर पंचायत कार्यालय के पास से पुलिस ने एक महिला गीता सबर को गिरफ्तार करते हुए बड़ी मात्रा में चांदी और सोने के आभूषण बरामद किए. यह छापेमारी ओडिशा के रायगढ़ा पुलिस के सहयोग से की. रायगढ़ा और चाकुलिया पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर गीता सबर के घर से भारी मात्रा में जेवरात बरामद की है. घटना का नामजद नेहा सबर घर पर नहीं थी, लेकिन पुलिस ने गीता सबर को गिरफ्तार कर लिया है. वह चाकुलिया के गुलगुलिया पाड़ा बावजपेयी नगर की रहने वाली है. पूरे मामले का खुलासा शनिवार ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग की ओर…
Author: News Desk
Jamshedpur. कोवाली थाना क्षेत्र के चांपी गांव में 13 जुलाई की रात घर में घुसकर धारदार हथियार से वृद्धा निरासी सरदार की हत्या करने और दो महिलाओं को गंभीर रूप से जख्मी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इसमें शिशुघर सरदार और विक्रम सरदार शामिल है. मामले में जितेन सरदार के खिलाफ भी नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. इसका खुलासा ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग की ओर से शनिवार को पुलिस ऑफिस मे आयोजित प्रेसवार्ता में किया गया. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कुदाल और चापड़ को बरामद कर लिया है. आरोपियों ने…
गिरिडीह : गिरिडीह पुलिस कप्तान डॉ. बिमल कुमार के निर्देश पर साइबर अपराध के खिलाफ लगातार छापेमारी की जा रही है. इसी क्रम में जिले के अहिल्यापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पंदनिया मोड़, गिरिडीह-देवघर मुख्य मार्ग के पास नवाडीह गांव में छापेमारी अभीयान चलाया गया. साइबर डीएसपी आबिद खान और साइबर थानेदार अजय कुमार की देखलेख में की गई इस छापेमारी में दो साइबर अपराधी मनीष मंडल और मिथुन मंडल को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से आठ मोबाइल फोन और आठ सिम कार्ड बरामद किए हैं. पुलिस जांच में पता चला है कि मनीष मंडल…
Chaibasa : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ नेता और चक्रधरपुर नगर अध्यक्ष मुन्ना खान का शुक्रवार देर रात निधन हो गया. वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और इलाजरत थे. उनके निधन की खबर से चक्रधरपुर और आसपास के इलाकों में शोक की लहर दौड़ गई. पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम लोगों ने भी गहरा दुख व्यक्त किया है. मुन्ना खान झामुमो में एक सक्रिय और समर्पित नेता के रूप में जाने जाते थे. उनकी जनसंपर्क क्षमता और नेतृत्व गुणों को देखते हुए उन्हें लगातार दूसरी बार नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी. चक्रधरपुर विधायक सुखराम…
रांची. ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने शनिवार को महागामा पीएचईडी कार्यालय में जल संकट के खिलाफ धरना दिया. महागामा नगर पंचायत क्षेत्र में पिछले आठ दिनों से पानी की आपूर्ति पूरी तरह ठप है, जिससे लोगों को भारी परेशानी हो रही है. मंत्री ने स्थानीय लोगों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए विभागीय कार्यालय पहुंचकर विरोध दर्ज कराया. धरने की खबर मिलते ही जिले और प्रखंड स्तर के अधिकारियों में हड़कंप मच गया. मौके पर महागामा एसडीओ आलोक वरण केसरी, नगर पंचायत के ईओ आशीष कुमार, बिजली विभाग के एसडीओ कंचन टुडू, पीएचईडी के इंजीनियर प्रेम उरांव,…
Hazaribagh : बरही के रियाडा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित राधा गोपाल इंडस्ट्री में शनिवार सुबह करीब 6 बजे जोरदार बॉयलर विस्फोट हुआ. धमाके की आवाज करीब एक किलोमीटर दूर तक सुनाई दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. गनीमत रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. घटना की जानकारी मिलते ही बरही विधायक मनोज यादव, एसडीपीओ अजीत कुमार विमल और एसडीओ जोहान टुडू मौके पर पहुंचे. पुलिस और प्रशासन की टीम ने जांच शुरू कर दी है. घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण भी घटनास्थल पर जमा हो गए. ग्रामीणों ने फैक्ट्री पर बार-बार विस्फोट…
Ranchi : झारखंड सरकार की मंईयां सम्मान योजना से जुड़ी बड़ी जानकारी सामने आई है. इस योजना की लगभग 15 से 17 हजार महिलाएं अब तय उम्र सीमा पूरी करने के कारण योजना से बाहर हो रही हैं. योजना के तहत 18 से 50 वर्ष की महिलाओं को हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता दी जाती है. क्यों हो रही महिलाएं योजना से बाहर? मंईयां योजना के लाभुकों की जानकारी MMMSY पोर्टल पर अपलोड की गई है. यहां जन्म तिथि के आधार पर हर महीने उम्र का सत्यापन किया जाता है. इस बार लगभग 17 हजार महिलाएं 50 वर्ष की…
Chatra : चतरा जिले में एक आउटसोर्सिंग कंपनी के साइट पर आगजनी और गोलीबारी की घटना सामने आई है. इस मामले की जिम्मेदारी कुख्यात अपराधी गुट “राहुल दुबे” ने ली है. गैंग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रेस विज्ञप्ति जारी कर घटना की जिम्मेदारी ली और कंपनी को खुली धमकी दी. पोस्ट में लिखा गया है, “बगैर मैनेज किया काम किया तो खोल दूंगा खोपड़ी.” मिली जानकारी के अनुसार, इससे पहले फुलबसिया और टोरी रेलवे कोल साइडिंग में भी यह गैंग वारदात को अंजाम दे चुका है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम…
Jamshedpur : जमशेदपुर में गोलमुरी थाना क्षेत्र के टूईलाडूंगरी राधाकृष्णा मंदिर के पास शुक्रवार देर रात फायरिंग की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. अज्ञात अपराधियों ने स्थानीय निवासी लोचन कुमार पर दो गोलियां चलाईं, लेकिन वह बाल-बाल बच गए. फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए. सूचना मिलने पर गोलमुरी थाना पुलिस दल-बल के साथ पहुंची और जांच शुरू कर दी. घटनास्थल से पुलिस ने दो खोखा बरामद किया है. साथ ही मौके पर रेकी करने के संदेह में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल…
Patna : बिहार की राजधानी के पारस अस्पताल में गैंगस्टर चंदन मिश्रा की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. शनिवार तड़के पटना पुलिस और पश्चिम बंगाल एसटीएफ ने संयुक्त रूप से कोलकाता के पास न्यू टाउन में छापेमारी कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया. ये गिरफ्तारियां न्यू टाउन के एक आवासीय परिसर से की गईं. पुलिस को इस मामले में महत्वपूर्ण सुराग पारस अस्पताल के CCTV फुटेज से मिले. फुटेज में कुछ अपराधी बाइक पर सवार होकर हाथ में बंदूक लहराते नजर आए. पुलिस का मानना है कि ये तस्वीरें वारदात को अंजाम देने के बाद…
