Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur: जुगसलाई थाना क्षेत्र में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, दो सगे भाई गिरफ्तार, 24 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद
    Breaking News

    Jamshedpur: जुगसलाई थाना क्षेत्र में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, दो सगे भाई गिरफ्तार, 24 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद

    News DeskBy News DeskJune 16, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. जुगसलाई थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 24 पुड़िया ब्राउन शुगर और नकद राशि बरामद की गई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जुगसलाई थाना क्षेत्र के गरीब नवाज कॉलोनी स्थित खरकई नदी रेलवे पुल के पास कुछ लोग ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री और सेवन कर रहे हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपाधीक्षक (विधि-व्यवस्था) के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने रेलवे ट्रैक के समीप छापेमारी की, जहां से पुलिस ने दो सगे भाइयों मो. सरफराज उर्फ तिल्ली (24 वर्ष) और मो. शहबाज उर्फ मन्ना (23 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से 24 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 3,600 रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा पुलिस ने 170 रुपये नकद भी जब्त किए हैं।

    पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे ब्राउन शुगर की एक पुड़िया 100 से 150 रुपये में खरीदते थे और उसे 250 से 300 रुपये में बेचते थे। पुलिस इस जानकारी के आधार पर नशे के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।
    पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मो. सरफराज उर्फ तिल्ली के खिलाफ पहले से हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट समेत कई मामले दर्ज हैं। वहीं, मो. शहबाज उर्फ मन्ना के खिलाफ चोरी और एनडीपीएस एक्ट के तहत पूर्व में भी मामले दर्ज हो चुके हैं।

    Saraikela: आधी रात को सड़कों पर उतरे एसपी, रेलवे स्टेशनों और संवेदनशील इलाकों की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    इस कार्रवाई में पुलिस उपाधीक्षक (विधि-व्यवस्था), जुगसलाई थाना प्रभारी सहित पुलिस पदाधिकारी विवेक कुमार पंडित, संतोष कुमार, राजेश बिहा, गोपाल कुमार एवं जुगसलाई थाना की सशस्त्र पुलिस टीम शामिल रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी जारी है।

    NH 33 Rail Overbridge: आज मिलेगी बड़ी सौगात, टाटा-रांची NH 33 पर पितकी रेलवे ओवरब्रिज का राज्य रक्षा मंत्री संजय सेठ करेंगे उद्घाटन

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    24 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद Jamshedpur: जुगसलाई थाना क्षेत्र में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई दो सगे भाई गिरफ्तार
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Saraikela: आधी रात को सड़कों पर उतरे एसपी, रेलवे स्टेशनों और संवेदनशील इलाकों की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    August 22, 2026

    NH 33 Rail Overbridge: आज मिलेगी बड़ी सौगात, टाटा-रांची NH 33 पर पितकी रेलवे ओवरब्रिज का राज्य रक्षा मंत्री संजय सेठ करेंगे उद्घाटन

    August 22, 2026

    Jharkhand: JPSC और JSSC की परीक्षाओं में अनियमितताओं की सीबीआई जांच कराने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

    August 22, 2026
    Recent Post

    Saraikela: आधी रात को सड़कों पर उतरे एसपी, रेलवे स्टेशनों और संवेदनशील इलाकों की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    August 22, 2026

    NH 33 Rail Overbridge: आज मिलेगी बड़ी सौगात, टाटा-रांची NH 33 पर पितकी रेलवे ओवरब्रिज का राज्य रक्षा मंत्री संजय सेठ करेंगे उद्घाटन

    August 22, 2026

    Jharkhand: JPSC और JSSC की परीक्षाओं में अनियमितताओं की सीबीआई जांच कराने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

    August 22, 2026

    Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम ज़िले में मिट्टी की दीवार गिरने से चाचा-भतीजे की मौत, ग्रामीणों ने मलबा हटाकर दोनों के शव बाहर निकाले

    August 22, 2026

    Teacher Award 2026: सरकार ने 48 शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 की घोषणा की

    August 22, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group