Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS :एनआईटी जमशेदपुर में देशभक्ति के उत्साह के साथ मना 80वां स्वतंत्रता दिवस
    Breaking News

    JAMSHEDPUR NEWS :एनआईटी जमशेदपुर में देशभक्ति के उत्साह के साथ मना 80वां स्वतंत्रता दिवस

    निदेशक प्रो. गौतम सुतरधर ने कहा—शिक्षा, शोध, नवाचार और सतत विकास के माध्यम से विकसित भारत में योगदान दे संस्थान
    News DeskBy News DeskAugust 15, 2026Updated:August 15, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। संस्थान परिसर में आयोजित समारोह में निदेशक प्रो. गौतम सुतरधर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उपनिदेशक प्रो. आर.वी. शर्मा, कुलसचिव प्रो. एस.के. सारंगी, अधिष्ठाता, विभागाध्यक्ष, शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी, विद्यार्थी एवं शोधार्थी उपस्थित रहे।

    समारोह को संबोधित करते हुए निदेशक प्रो. गौतम सुतरधर ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का स्मरण कराता है। उन्होंने कहा कि एक राष्ट्रीय महत्व के संस्थान के रूप में एनआईटी जमशेदपुर का दायित्व केवल उच्च गुणवत्ता वाली तकनीकी शिक्षा प्रदान करना ही नहीं, बल्कि शोध, नवाचार, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण योगदान देना है।

    एनआईटी जमशेदपुर को हरित पहल में राष्ट्रीय पहचान

    निदेशक ने संस्थान की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि एनआईटी जमशेदपुर ने शिक्षा और शोध के साथ-साथ सतत विकास एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण पहचान बनाई है।

    उन्होंने बताया कि संस्थान को National Green University Ranking (NGUR) 2026 में भारत की Top 50 Green Universities में स्थान प्राप्त हुआ है। एनआईटी जमशेदपुर ने राष्ट्रीय स्तर पर 28वां स्थान हासिल करते हुए Gold Rating प्राप्त की है।

    यह सम्मान संस्थान की sustainability, climate action, environmental stewardship तथा responsible higher education के प्रति प्रतिबद्धता को मान्यता देता है। यह उपलब्धि एनआईटी जमशेदपुर के हरित परिसर, पर्यावरणीय जागरूकता और सतत विकास की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को दर्शाती है।

    प्रो. सुतरधर ने कहा कि विकास और पर्यावरण संरक्षण एक-दूसरे के पूरक हैं। उच्च शिक्षण संस्थानों को ऐसी तकनीकों और कार्यप्रणालियों को बढ़ावा देना चाहिए, जो आर्थिक एवं तकनीकी प्रगति के साथ-साथ पर्यावरण के संरक्षण में भी सहायक हों।

    NIRF में 82वां स्थान

    CHAIBASA NEWS: कोल्हान विश्वविद्यालय में अप्रेंटिसशिप का दूसरा चरण शुरू, 397 आवेदकों को मिलेगा मौका, 129 पदों पर चयन

    निदेशक ने कहा कि संस्थान ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी शैक्षणिक स्थिति को भी लगातार मजबूत किया है। NIRF 2025 की Engineering Ranking में एनआईटी जमशेदपुर ने 82वां स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने इसे संस्थान के शिक्षकों, विद्यार्थियों, शोधार्थियों, अधिकारियों और कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताया।

    उन्होंने कहा कि संस्थान का लक्ष्य आने वाले वर्षों में शिक्षा और शोध की गुणवत्ता को और बेहतर बनाते हुए राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान को मजबूत करना है।

    5G, शोध एवं नवाचार पर विशेष जोर

    प्रो. सुतरधर ने संस्थान में स्थापित 5G Use Case Lab का उल्लेख करते हुए कहा कि अत्याधुनिक तकनीकी सुविधाओं के माध्यम से विद्यार्थियों और शोधार्थियों को उभरती हुई प्रौद्योगिकियों पर कार्य करने के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि संस्थान में शोध, नवाचार, उद्यमिता तथा उद्योग-अकादमिक सहयोग को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। इसका उद्देश्य प्रयोगशालाओं और शोध को वास्तविक जीवन की समस्याओं तथा औद्योगिक आवश्यकताओं से जोड़ना है।

    MBA कार्यक्रम से शैक्षणिक विस्तार

    निदेशक ने संस्थान के शैक्षणिक विस्तार के तहत शुरू किए गए दो वर्षीय पूर्णकालिक आवासीय MBA कार्यक्रम को भी महत्वपूर्ण पहल बताया। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रबंधन, तकनीक, नेतृत्व और उद्यमिता के क्षेत्र में भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार किया जाएगा।

    JAMSHEDPUR NEWS: भूमिहार महिला समाज का ‘हरितिमा सावन महोत्सव’ धूमधाम से आयोजित, 250 से अधिक महिलाओं ने लिया हिस्सा

    विकसित भारत @2047 के लिए सामूहिक प्रयास

    प्रो. सुतरधर ने विद्यार्थियों और शोधार्थियों से आह्वान किया कि वे ज्ञान, नवाचार और अनुसंधान को राष्ट्र सेवा का माध्यम बनाएं। उन्होंने कहा कि ‘विकसित भारत @2047’ के लक्ष्य को प्राप्त करने में देश के तकनीकी संस्थानों और युवा पीढ़ी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

    उन्होंने कहा, “एनआईटी जमशेदपुर की प्रत्येक उपलब्धि पूरे एनआईटी परिवार की सामूहिक उपलब्धि है। हमारा लक्ष्य ऐसा संस्थान बनाना है जहां उत्कृष्ट शिक्षा, उच्चस्तरीय शोध, नवाचार, पर्यावरणीय जिम्मेदारी और राष्ट्र सेवा एक साथ आगे बढ़ें।”

    उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे नए विचारों के साथ आगे आएं, नवाचार को अपनाएं और अपनी प्रतिभा का उपयोग देश के विकास में करें। उन्होंने कहा कि संस्थान की प्रगति का वास्तविक उद्देश्य ऐसे जिम्मेदार और सक्षम युवा तैयार करना है, जो भारत को विकसित और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने में अपना योगदान दे सकें।

    स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान परिसर में देशभक्ति और उत्साह का वातावरण रहा। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र निर्माण, सतत विकास और विकसित भारत के संकल्प के साथ हुआ।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur jamshedpur ki khabar Jamshedpur news Jamshedpur today news
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    CHAIBASA NEWS: कोल्हान विश्वविद्यालय में अप्रेंटिसशिप का दूसरा चरण शुरू, 397 आवेदकों को मिलेगा मौका, 129 पदों पर चयन

    August 16, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: भूमिहार महिला समाज का ‘हरितिमा सावन महोत्सव’ धूमधाम से आयोजित, 250 से अधिक महिलाओं ने लिया हिस्सा

    August 16, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: नशामुक्त भारत अभियान के तहत ब्रह्माकुमारीज़ मानगो सेंटर ने चलाया व्यापक जनजागरूकता अभियान

    August 16, 2026
    Recent Post

    CHAIBASA NEWS: कोल्हान विश्वविद्यालय में अप्रेंटिसशिप का दूसरा चरण शुरू, 397 आवेदकों को मिलेगा मौका, 129 पदों पर चयन

    August 16, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: भूमिहार महिला समाज का ‘हरितिमा सावन महोत्सव’ धूमधाम से आयोजित, 250 से अधिक महिलाओं ने लिया हिस्सा

    August 16, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: नशामुक्त भारत अभियान के तहत ब्रह्माकुमारीज़ मानगो सेंटर ने चलाया व्यापक जनजागरूकता अभियान

    August 16, 2026

    Jamshedpur News :एजेंडा के बिना मानगो नगर निगम बोर्ड की बैठक बुलाने पर सरयू राय ने उठाए सवाल

    August 16, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: महिला उद्यमिता को मिलेगा बड़ा मंच, 17-18 अगस्त को सिंहभूम चैंबर भवन में मानसून ट्रेड फेयर

    August 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group