Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS :नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला,विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स सरयू राय एजेंसी और स्टेट बैंक के अफसरों से बात करेंगे
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS :नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला,विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स सरयू राय एजेंसी और स्टेट बैंक के अफसरों से बात करेंगे

News DeskBy News DeskJune 7, 2026Updated:June 7, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर। भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम्स की रखवाली करने वाले सिक्योरिटी गार्ड्स को नई कंपनी सीआईएसएस ने बिना किसी सूचना और कारण बताए नौकरी से निकाल दिया है। इनकी संख्या 100 से ज्यादा बताई जा रही है। जिन्हें निकाला गया, वो 10 साल या उससे ज्यादा समय से विभिन्न एटीएम्स की सुरक्षा में तैनात थे। यही नौकरी से निकाले गए सिक्योरिटी गार्ड्स रविवार को जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के असंगठित क्षेत्र के मजदूर प्रकोष्ठ के प्रतिनिधि अमित शर्मा के साथ विधायक सरयू राय से मिलने आए। उन्होंने विधायक से अपनी पीड़ा कही। सरयू राय ने उनसे कहा कि वह संबंधित एजेंसी और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के अफसरों से बात करेंगे। असंगठित मजदूर प्रकोष्ठ के प्रतिनिधि अमित शर्मा ने बताया कि सिक्योरिटी एजेंसी सीआईएसएस के दीपक जी से विधायक सोमवार को बात करेंगे।
अमित शर्मा ने बताया कि पहले भी एजेंसियां बदलती थीं। लेकिन, इस बार जब से सीआईएसएस नामक कंपनी आई है, तब से लोगों की छंटनी चालू हो गई है। कम सैलरी पर लोग रखे जा रहे हैं। अमित शर्मा ने बताया कि एक सिक्योरिटी गार्ड के पति का निधन इसलिए हो गया, क्योंकि उन्हें डर था कि जैसे बाकी लोगों की नौकरी जा रही है, वैसे ही कहीं उनकी पत्नी की भी नौकरी न चली जाए। अमित शर्मा के अनुसार, उक्त सज्जन की मृत्यु सदमा लगने से हुई है।

JAMSHEDPUR NEWS: टाटानगर स्टेशन के उन्नयन कार्यों का एजीएम मनीष जैन ने लिया जायजा, यात्री सुविधाओं की समीक्षा

RANCHI NEWS :मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पुत्री तृषा के श्राद्ध कर्म में पहुंचे बन्ना गुप्ता एवं मेयर सुधा गुप्ता, दी श्रद्धांजलि
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: टाटानगर स्टेशन के उन्नयन कार्यों का एजीएम मनीष जैन ने लिया जायजा, यात्री सुविधाओं की समीक्षा

October 5, 2026

RANCHI NEWS :मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पुत्री तृषा के श्राद्ध कर्म में पहुंचे बन्ना गुप्ता एवं मेयर सुधा गुप्ता, दी श्रद्धांजलि

October 5, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: पारडीह से बालिगुमा तक हटेगा अतिक्रमण, हाईवे पर अवैध पार्किंग के खिलाफ चलेगा अभियान

October 5, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS: समाहरणालय में आंगनबाड़ी सहायिकाओं की जिला स्तरीय व्यंजन प्रतियोगिता, गोलमुरी-सह-जुगसलाई प्रथम

October 5, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: बिष्टुपुर में भारत विकास परिषद की राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता, विजेता टीमें रांची जाएंगी

October 5, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group