Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand SIR: झारखंड में 30 जून से घर-घर जाकर मतदाता सूचियों का एसआईआर करेगा निर्वाचन आयोग, अंतिम मतदाता सूची सात अक्टूबर को होगी प्रकाशित
    Breaking News

    Jharkhand SIR: झारखंड में 30 जून से घर-घर जाकर मतदाता सूचियों का एसआईआर करेगा निर्वाचन आयोग, अंतिम मतदाता सूची सात अक्टूबर को होगी प्रकाशित

    News DeskBy News DeskMay 15, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. झारखंड में निर्वाचन आयोग 30 जून से घर-घर जाकर लगभग 2.64 करोड़ मतदाताओं का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) करेगा। यह प्रक्रिया औपचारिक रूप से 30 जून को बूथ-स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा घर-घर जाकर शुरू होगी और अंतिम मतदाता सूची सात अक्टूबर को प्रकाशित की जाएगी। झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के. रवि कुमार ने कहा कि उन्होंने कवायद के लिए पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी हैं।

    उन्होंने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, “सभी मतदान केंद्रों पर 23 मई को उन मतदाताओं की सूची प्रकाशित की जाएगी जिनका मिलान आधार वर्ष 2003 की मतदाता सूची में उनके पते से नहीं हुआ है। इस सूची में उनके संबंधित बूथ-स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) के नाम और नंबर भी मुद्रित होंगे ताकि मतदाता अपने पुराने पते का मिलान कराने के लिए उनसे संपर्क कर सकें।”

    Tatanagar Railway Station: ADRM ने टाटानगर स्टेशन का किया निरीक्षण किया, टाइल्स उखड़ा मिला, तो जतायी नाराजगी, यात्री सुविधा और सुरक्षा में जल्द दुरुस्त करने का आदेश

    उन्होंने कहा कि झारखंड में 2,64,89,777 मतदाताओं के विवरण का सत्यापन बीएलओ द्वारा किया जाएगा, जो प्रत्येक मतदाता के निवास पर जाकर जानकारी एकत्र करेंगे। कुमार ने कहा, “यह सुनिश्चित करने के उद्देश्य से काम किया जा रहा है कि एक भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से न छूटे। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त बूथ स्तरीय एजेंट (बीएलए) पारदर्शिता और सटीकता सुनिश्चित करने के लिए इस प्रक्रिया में सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान में एसआईआर कवायद में लगे बीएलओ की संख्या 29,571 है, जबकि विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त बीएलए की अद्यतन संख्या 21,644 है।

    Jharkhand Police: नए आपराधिक कानूनों को लेकर पुलिस मुख्यालय स्तर पर होगी निगरानी, समीक्षा के लिए हर महीने होगी बैठक

    बीएलओ के लिए प्रशिक्षण और तैयारी का काम 20 से 29 जून तक आयोजित किया जाएगा, जिसके बाद 30 जून से 29 जुलाई तक घर-घर जाकर सत्यापन किया जाएगा। मतदाता सूची का मसौदा पांच अगस्त को प्रकाशित किया जाएगा, जबकि दावे और आपत्तियां पांच अगस्त से चार सितंबर के बीच दर्ज की जा सकती हैं।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand SIR: झारखंड में 30 जून से घर-घर जाकर मतदाता सूचियों का एसआईआर करेगा निर्वाचन आयोग अंतिम मतदाता सूची सात अक्टूबर को होगी प्रकाशित
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tatanagar Railway Station: ADRM ने टाटानगर स्टेशन का किया निरीक्षण किया, टाइल्स उखड़ा मिला, तो जतायी नाराजगी, यात्री सुविधा और सुरक्षा में जल्द दुरुस्त करने का आदेश

    August 21, 2026

    Jharkhand Police: नए आपराधिक कानूनों को लेकर पुलिस मुख्यालय स्तर पर होगी निगरानी, समीक्षा के लिए हर महीने होगी बैठक

    August 21, 2026

    Jharkhand Exam Postponed: झारखंड सचिवालय सेवा के ASO परीक्षा स्थगित, 22 और 23 अगस्त को होनी थी

    August 21, 2026
    Recent Post

    Tatanagar Railway Station: ADRM ने टाटानगर स्टेशन का किया निरीक्षण किया, टाइल्स उखड़ा मिला, तो जतायी नाराजगी, यात्री सुविधा और सुरक्षा में जल्द दुरुस्त करने का आदेश

    August 21, 2026

    Jharkhand Police: नए आपराधिक कानूनों को लेकर पुलिस मुख्यालय स्तर पर होगी निगरानी, समीक्षा के लिए हर महीने होगी बैठक

    August 21, 2026

    Jharkhand Exam Postponed: झारखंड सचिवालय सेवा के ASO परीक्षा स्थगित, 22 और 23 अगस्त को होनी थी

    August 21, 2026

    Jharkhand Highcourt ने JPSC 11वीं से 13वीं परीक्षाओं के जरिये चयनित कर्मियों की नियुक्तियां रद्द करने पर लगायी रोक, आंदोलनकारी अभ्यर्थियों ने कहा-‘झारखंड सरकार हमें धोखा दे रही है”

    August 21, 2026

    Chaibasa: ACB जमशेदपुर टीम ने बंदगांव थाना प्रभारी को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

    August 21, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group