Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Saraikela Kharsawan News :उपायुक्त ने किया कस्तूरबा विद्यालयों का औचक निरीक्षण, दिए शिक्षण सुधार के निर्देश
    Breaking News

    Saraikela Kharsawan News :उपायुक्त ने किया कस्तूरबा विद्यालयों का औचक निरीक्षण, दिए शिक्षण सुधार के निर्देश

    KGBV चांडिल-गम्हरिया में ICT लैब, पुस्तकालय और स्मार्ट क्लासेस का स्थलीय अवलोकन
    News DeskBy News DeskJuly 10, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    सरायकेला-खऱसांवा।

    जिला के उपायुक्त  नितिश कुमार सिंह ने बुधवार को चांडिल और गम्हरिया प्रखंडों में स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (KGBV) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने विद्यालय परिसर में संचालित स्मार्ट क्लास, आईसीटी लैब, विज्ञान प्रयोगशाला तथा पुस्तकालय सहित विभिन्न शैक्षणिक सुविधाओं का स्थलीय अवलोकन किया।

    निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने विभिन्न कक्षाओं में पहुँचकर छात्राओं से सीधा संवाद स्थापित किया और गणित, विज्ञान एवं मानविकी विषयों पर लघु शिक्षण सत्र के माध्यम से उनकी विषयगत समझ और अभिवृत्ति का मूल्यांकन किया। उन्होंने छात्राओं को पढ़ाई से जुड़े कठिन विषयों को सरल तरीके से समझने के लिए प्रयोगात्मक और व्यावहारिक उपाय भी बताए।

    READ MORE  :JAMSHEDPUR NEWS :अतिक्रमण मुक्त भूमि और म्यूटेशन में पारदर्शिता को लेकर उपायुक्त ने दिए निर्देश

    पुस्तकालय को और अधिक उपयोगी बनाने पर बल

    पुस्तकालय निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने विद्यालय प्रशासन को निर्देश दिया कि पुस्तकालय में गुणवत्तापूर्ण, ज्ञानवर्धक एवं करियर उन्मुख पुस्तकें शामिल की जाएं। उन्होंने कहा कि छात्राओं की जानकारी बढ़ाने एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करने वाली पुस्तकों की सूची बनाकर तत्काल क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।

    Rashan card: केंद्र के कड़े रुख के बाद अवैध राशन कार्ड धारकों के विरुद्ध कारवाई करने में जुटी हेमंत सरकार, 2.5 लाख से अधिक कार्डधारियों का कटेगा नाम

    READ MORE :Jamshedpur Weather: 24 घंटों में जमशेदपुर में 82.6 मिमी बारिश, स्वर्णरेखा और खरकई नदियां उफान पर, खतरे के निशान से ऊपर बह रही

    आईसीटी प्रयोगशाला में समयबद्ध कंप्यूटर शिक्षा का निर्देश

    आईसीटी लैब की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने लैब प्रभारी शिक्षक से कंप्यूटर शिक्षा पाठ्यक्रम की विस्तृत जानकारी प्राप्त की और कहा कि सभी छात्राएं डिजिटल साक्षरता से लैस हों, इसके लिए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षण जरूरी है।

    READ MORE :Rail Ministry: बिना पूर्व अनुमति के ट्रॉली चलाने पर रोक; ट्रेन और ट्रॉली की टक्कर के बाद रेल मंत्रालय का बड़ा एक्शन, ये दिये निर्देश

    साफ-सफाई एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों पर विशेष ध्यान

    Jamshedpur: मानगो के जवाहर नगर में छिनतई की वारदात, घात लगाये उचक्कों ने युवती से छीना मोबाइल

    निरीक्षण के पश्चात उपायुक्त श्री सिंह ने विद्यालय संचालन की समग्र समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि स्कूलों में साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त की जाए। सभी कक्षाओं में स्वच्छता सामग्री सुलभ हो और छात्राओं के मानसिक एवं शारीरिक विकास के लिए खेलकूद और रचनात्मक प्रतियोगिताओं का नियमित आयोजन हो।

    READ MORE :Chaibasa Naxal: पश्चिमी सिंहभूम और खूंटी की सीमा से 18 IED बरामद, नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए किया था प्लांट

    इन अधिकारी-कर्मियों की रही उपस्थिति

    निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी  कैलाश मिश्रा, संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, दोनों विद्यालयों के प्रधानाचार्य तथा अन्य शिक्षकगण उपस्थित थे।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    ICT लैब स्कूल झारखंड Kasturba Gandhi school review KGBV Chandan inspection news KGBV Gamharia education news Nitish Kumar Singh IAS School quality inspection Jharkhand Smart classroom government school उपायुक्त निरीक्षण कस्तूरबा विद्यालय पुस्तकालय सुधार निर्देश उपायुक्त बालिका शिक्षा झारखंड
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Rashan card: केंद्र के कड़े रुख के बाद अवैध राशन कार्ड धारकों के विरुद्ध कारवाई करने में जुटी हेमंत सरकार, 2.5 लाख से अधिक कार्डधारियों का कटेगा नाम

    September 21, 2026

    Jamshedpur: मानगो के जवाहर नगर में छिनतई की वारदात, घात लगाये उचक्कों ने युवती से छीना मोबाइल

    September 21, 2026

    Jamshedpur: नीलाम संपत्ति में दुकान चला रहे दुकानदारों को राहत, जुगसलाई के पांच लोगों को दुकान खाली करने का मिला था नोटिस, जानें हाईकोर्ट ने क्या कहा?

    September 21, 2026
    Recent Post

    Rashan card: केंद्र के कड़े रुख के बाद अवैध राशन कार्ड धारकों के विरुद्ध कारवाई करने में जुटी हेमंत सरकार, 2.5 लाख से अधिक कार्डधारियों का कटेगा नाम

    September 21, 2026

    Jamshedpur: मानगो के जवाहर नगर में छिनतई की वारदात, घात लगाये उचक्कों ने युवती से छीना मोबाइल

    September 21, 2026

    Jamshedpur: नीलाम संपत्ति में दुकान चला रहे दुकानदारों को राहत, जुगसलाई के पांच लोगों को दुकान खाली करने का मिला था नोटिस, जानें हाईकोर्ट ने क्या कहा?

    September 21, 2026

    Jamshedpur: जमशेदपुर समेत अन्य प्रमंडलों में प्रोफेशनल टैक्स की वसूली में गिरावट, जानें कौन देता है यह टैक्स, गिरावट की वजह?

    September 21, 2026

    Jamshedpur: जुगसलाई में हत्या की फिराक में घूम रहे दो अपराधी गिरफ्तार, हथियार जब्त

    September 21, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group