Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Tata Group की टीसीएस के सीईओ कृतिवासन का सालाना वेतध 28 करोड़ रुपये, चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कंपनी से कोई कमीशन नहीं लिया
    Breaking News

    Tata Group की टीसीएस के सीईओ कृतिवासन का सालाना वेतध 28 करोड़ रुपये, चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कंपनी से कोई कमीशन नहीं लिया

    News DeskBy News DeskMay 16, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी और प्रबंध निदेशक के कृतिवासन ने 2025-26 में कुल 28 करोड़ रुपये का पारिश्रमिक प्राप्त किया। यह इससे पिछले वर्ष की तुलना में 6.3 प्रतिशत अधिक है। यह जानकारी कंपनी की वार्षिक रिपोर्ट से मिली। रिपोर्ट के अनुसार टाटा समूह और टीसीएस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कंपनी से कोई कमीशन नहीं लिया और पूरे वित्त वर्ष के लिए केवल 4.2 लाख रुपये की बैठक शुल्क राशि प्राप्त की।

    वार्षिक रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘नीति के अनुसार, चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कंपनी से कमीशन नहीं लिया है, इसलिए इसका उल्लेख नहीं किया गया है। कृतिवासन के 2025-26 के वेतन पैकेज में 1.67 करोड़ रुपये का मूल वेतन, 1.43 करोड़ रुपये के लाभ, सुविधाएं और भत्ते और 25 करोड़ रुपये का प्रदर्शन-आधारित कमीशन शामिल था।
    आईटी क्षेत्र की इस प्रमुख कंपनी की वित्त वर्ष 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, सीईओ का वेतन टीसीएस कर्मचारियों के औसत वेतन से 332.8 गुना अधिक था। रिपोर्ट के मुताबिक आलोच्य वित्त वर्ष के दौरान कर्मचारियों के औसत वेतन में 5.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

    Jamshedpur News: बागबेड़ा में बढ़ती चोरी एवं नशाखोरी पर जनप्रतिनिधियों ने जताई चिंता,थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन

    भारत में कनिष्ठ और मध्य स्तर के कर्मचारियों के औसत वार्षिक वेतन में 4.5 प्रतिशत से 7.0 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि शीर्ष प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को दहाई अंकों में वेतन वृद्धि मिली। टीसीएस का शुद्ध लाभ मार्च तिमाही में 12.22 प्रतिशत बढ़कर 13,718 करोड़ रुपये रहा।
    पूरे वित्त वर्ष 2025-26 के लिए, शुद्ध लाभ 1.35 प्रतिशत की मामूली वृद्धि के साथ 49,210 करोड़ रुपये रहा, जबकि वित्त वर्ष 2024-25 में यह 48,553 करोड़ रुपये था।

    Jamshedpur News : विशेष ड्राइविंग लाइसेंस शिविर में 155 ने किया आवेदन, 124 आवेदकों को मिला लर्नर लाइसेंस

    कंपनी का परिचालन राजस्व वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में 9.64 प्रतिशत बढ़कर 70,698 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पूरे वित्त वर्ष के लिए यह 4.58 प्रतिशत बढ़कर 2.67 लाख करोड़ रुपये रहा।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Tata Group की टीसीएस के सीईओ कृतिवासन का सालाना वेतध 28 करोड़ रुपये Tata Group's TCS CEO Krithivasan earns an annual salary of Rs 28 crore; Chairman N Chandrasekaran does not take any commission from the company. चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कंपनी से कोई कमीशन नहीं लिया
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: बागबेड़ा में बढ़ती चोरी एवं नशाखोरी पर जनप्रतिनिधियों ने जताई चिंता,थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन

    July 3, 2026

    Jamshedpur News : विशेष ड्राइविंग लाइसेंस शिविर में 155 ने किया आवेदन, 124 आवेदकों को मिला लर्नर लाइसेंस

    July 3, 2026

    RANCHI NEWS: डिफेंडर्स FC के खिलाफ डूरंड कप 2026 अभियान का आगाज करेगी जमशेदपुर FC, रांची में खेलेगी सभी ग्रुप मुकाबले

    July 3, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: बागबेड़ा में बढ़ती चोरी एवं नशाखोरी पर जनप्रतिनिधियों ने जताई चिंता,थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन

    July 3, 2026

    Jamshedpur News : विशेष ड्राइविंग लाइसेंस शिविर में 155 ने किया आवेदन, 124 आवेदकों को मिला लर्नर लाइसेंस

    July 3, 2026

    RANCHI NEWS: डिफेंडर्स FC के खिलाफ डूरंड कप 2026 अभियान का आगाज करेगी जमशेदपुर FC, रांची में खेलेगी सभी ग्रुप मुकाबले

    July 3, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :अपराधियों के बढ़ते हौसलों के खिलाफ जनता एकजुट, ऐतिहासिक रहा जमशेदपुर बंद: रघुवर दास

    July 3, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर की बेटी तनिषा गौतम करेंगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधा संवाद, भारत की पहली ‘Made in India’ कमर्शियल सेमीकंडक्टर चिप लॉन्च कार्यक्रम में मिली अहम भूमिका

    July 3, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group