Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Elections»Kalpana Soren: कल्पना का केंद्र सरकार पर हमला, बोलीं, भाजपा शासित राज्यों में पिछड़ों को 27 फीसदी आरक्षण व झारखंड में 14 फीसदी, नहीं चलेगी दोहरी नीति
    Elections

    Kalpana Soren: कल्पना का केंद्र सरकार पर हमला, बोलीं, भाजपा शासित राज्यों में पिछड़ों को 27 फीसदी आरक्षण व झारखंड में 14 फीसदी, नहीं चलेगी दोहरी नीति

    News DeskBy News DeskNovember 13, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Nala.झामुमो की स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन ने मंगलवार को नाला विधानसभा क्षेत्र के बागडेहरी फुटबॉल मैदान में झामुमो प्रत्याशी रवींद्रनाथ महतो व पोड़ैयाहाट विधानसभा क्षेत्र के कोठिया में कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप यादव के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया. कल्पना सोरेन ने बंगला, संथाली व हिंदी में भाषण दी. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने पिछड़ों के आरक्षण को 14 फीसदी से बढ़ा कर 27 फीसदी पारित कर केंद्र को भेजा, लेकिन केंद्र ने पारित नहीं किया. जबकि भाजपा शासित राज्यों को पिछड़ों को 27 फीसदी आरक्षण दिया है. ये भाजपा का दोहरा चरित्र है. वे नहीं चाहते है कि झारखंड का विकास हो. पढ़ें लिखे युवाओं को रोजगार मिले.

    भाजपा को आदिवासियों से प्यार नहीं

    भाजपावाले आदिवासी को आदिवासी भी नहीं कहते, बल्कि वनवासी कहते हैं. कल्पना ने कहा : भाजपा को झारखंड के आदिवासियों से कोई प्यार नहीं है, बल्कि इनकी गिद्ध दृष्टि यहां के खनिज संपदाओं पर है. मणिपुर में भाजपा की ही सरकार थी फिर आदिवासी महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाया गया. झारखंड के चिंता करने वाले भाजपा के लोग बाहर से बहुत आ रहे हैं. केंद्रीय मंत्री तथा कई राज्यों का मुख्यमंत्री यहां आकर हम लोगों को बरगलाने का काम कर रहे हैं. वहीं झामुमो प्रत्याशी रवींद्रनाथ महतो ने भी अपने संबोधन में कहा कि राज्य में सबसे अधिक शासन भाजपा ने 18 साल शासन किया. लेकिन भाजपा ने राज्य को लूट कर और अधिक गरीब का पायदान पर लाकर खड़ा कर दिया. किसी को कुछ लाभ नहीं मिला.

    SARAIKELA-KHARSAWAN NEWS: चम्पाई सोरेन ने राजनगर के ग्राम बांदुवा को दी उप स्वास्थ्य केंद्र की सौगात, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा

    1932 खतियान आधारित स्थानीय नीति को दबा दिया गया

    कल्पना ने कहा कि 1932 के खतियान के आधार पर वे स्थानीय नीति की बात करते हैं. उसको भी गठबंधन सरकार ने विधानसभा पारित किया गया, लेकिन उसे भी केंद्र ने दबा दिया. वे नहीं चाहते हैं कि यहां के स्थानीय लोगों का जीवन दशा में सुधार हो. अपनी अबुआ सरकार ने आधी आबादी को एक-एक हजार मंईयां योजना से पेंशन देने का काम किया है.

    Railway Fine:भारतीय रेलवे में जन विश्वास अधिनियम 2026 लागू, बिना टिकट यात्रा पर अब न्यूनतम ₹500 जुर्माना

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    BJP ruled states dual policy will not work kalpana soren reservation for backward classes
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    SARAIKELA-KHARSAWAN NEWS: चम्पाई सोरेन ने राजनगर के ग्राम बांदुवा को दी उप स्वास्थ्य केंद्र की सौगात, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा

    July 23, 2026

    Railway Fine:भारतीय रेलवे में जन विश्वास अधिनियम 2026 लागू, बिना टिकट यात्रा पर अब न्यूनतम ₹500 जुर्माना

    July 23, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: बेलाजुड़ी में खुला निराश्रित बुजुर्गों का घर ‘करुणा’, सिविल सर्जन ने किया उद्घाटन

    July 23, 2026
    Recent Post

    SARAIKELA-KHARSAWAN NEWS: चम्पाई सोरेन ने राजनगर के ग्राम बांदुवा को दी उप स्वास्थ्य केंद्र की सौगात, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा

    July 23, 2026

    Railway Fine:भारतीय रेलवे में जन विश्वास अधिनियम 2026 लागू, बिना टिकट यात्रा पर अब न्यूनतम ₹500 जुर्माना

    July 23, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: बेलाजुड़ी में खुला निराश्रित बुजुर्गों का घर ‘करुणा’, सिविल सर्जन ने किया उद्घाटन

    July 23, 2026

    Indian Railways Update :पनकी धाम स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग, 22 ट्रेनों के रूट और समय में बड़ा बदलाव

    July 23, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: नीट और 80 से अधिक पेपर लीक के खिलाफ कांग्रेस का विशाल प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्रियों के इस्तीफे की मांग

    July 23, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group