Author: News Desk

संवेदक से मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा घुस मांगने की सूचना पर भाजपा नेता विकास सिंह कार्यालय पहुंचे एवं संवेदको के साथ प्रदर्शन किया l संवेदको ने बताया कि डाले गए निविदा का कार्यादेश नहीं देने के कारण संवेदक कार्य नहीं कर पा रहे है l कार्यादेश देने के एवज में कार्यपालक पदाधिकारी के द्वारा कार्य के ही पूर्व मोटी रकम मांगी जा रही हैं। नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी पर लगा यह आरोप सत्य है अथवा झूठ है,जांच का विषय है l भाजपा नेता विकास सिंह को मानगो नगर निगम के संवेदको ने फोन कर बुलाया और…

Read More

झारखंड के सभी थाने हाई अलर्ट पर, ईडी कार्यालय छावनी में तब्दील। झारखंड में पल-पल बदलती ईडी के करवाई के रूपरेखा को देखते हुए जहां राजनीतिक उथल-पुथल की संभावनाओं को लेकर ईडी ने झारखंड पुलिस मुख्यालय को पत्र भेज कर अपने रांची स्थित जोनल कार्यालय के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बढ़ाने की मांग की थी। जिसके आलोक में ईडी कार्यालय आज पुलिस छावनी में तब्दील हो गई है। सीएम हेमंत सोरेन से अवैध खनन मामले में ईडी द्वारा पूछताछ की जाएगी। जिसको लेकर झारखंड की राजनीतिक उथल-पुथल और आरोप प्रत्यारोप के दौर चल रहे हैं। ईडी के पूछताछ को लेकर संभवत…

Read More

परिवहन सचिव सह आयुक्त राजेश कुमार शर्मा के आदेश के बाद डीटीओ-एमवीआई हुए रेस, ट्रांसपोर्टरों में मची खलबली। झारखंड सरकार के परिवहन सचिव सह आयुक्त राजेश शर्मा के आदेश के बाद से सभी डीटीओ-एमवीआई रेस हो गए हैं। झारखंड के सभी जिलों में लगभग अभियान चलाकर गाड़ियों की जांच की जा रही है। 2003 बैच के तेजतर्रार-कर्मठ- कर्तव्यनिष्ठ आईएसए के रूप में जाने, जाने वाले राजेश कुमार शर्मा के जांच के आदेश मिलते ही सभी परिवहन विभाग के अधिकारी जहां रेस हो गए हैं ।वहीं ट्रांसपोर्टरों में बेचैनी और खलबली मची हुई है। डीटीओ , एम वी आई द्वारा अभियान…

Read More

सरायकेला-खरसावां जिले के खनन विभाग बालू माफियाओं के आगे इन दिनों बौने साबित हो रहे हैं? जिले में लगातार अवैध बालू का उत्खनन जारी है, रात के अंधेरे के बाद अब दिन के उजाले में उत्खनन धड़ल्ले से बेखौफ हो रहे हैं। जिला खनन पदाधिकारी सनी कुमार अनजान है या जानकर अनजान है? आखिर क्यों जिला खनन विभाग बालू माफियाओं के आगे बेबस नजर आ रहा है। इस पूरे प्रकरण पर संवाददाता ने जानकारी के लिए जब जिला खनन पदाधिकारी सनी कुमार के दूरभाष पर 4:46 मिनट पर संपर्क के लिए फोन किया,परंतु जिला खनन पदाधिकारी सनी कुमार द्वारा फोन…

Read More

आनंद मार्ग का एम.जी.एम ब्लड बैंक मे 70वा मासिक रक्तदान शिविर में 20 यूनिट रक्तदान एवं 50 पौधा दान,रक्तदाताओं को अपर जिला दंडाधिकारी-विधि व्यवस्था नंदकिशोर लाल ने प्रशस्ति पत्र एवं पौधा देकर किया सम्मानित जमशेदपुर : 12 नवंबर 2022 आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल की ओर से एक दिवसीय 70 वा मासिक रक्तदान शिविर का आयोजन जमशेदपुर एम जी एम सरकारी ब्लड बैंक साकची में किया गया, जिसमें लगभग 20 यूनिट रक्त संग्रह हुआl कार्यक्रम में 50 पौधों का वितरण रक्तदाताओं के बीच किया गयाl रक्त दाताओं के बीच इच्छा अनुसार पौधा का वितरण अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था…

Read More

सीआरपीएफ कैंप से चोरी हुए इंसास राइफल के मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने की टीम गठित, कहा शीघ्र होगा मामले का उद्भेदन। सरायकेला+खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र स्थित सीआरपीएफ 157 कैंप से हुए दो इंसास राइफल चोरी के मामले को पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश द्वारा गंभीरता से लेते हुए कमेटी गठित कर, शीघ्र मामले का उद्भेदन करने के लिए छापामारी शुरू कर दिया गया है। 9 नवंबर 2022 को यानी कल सीआरपीएफ कैंप से दो इंसास राइफल का चोरी हुआ है। प्राप्त सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि रोहित कुमार जवान द्वारा नशा कर…

Read More

भ्रष्टाचार पर मुख्यमंत्री का चला चाबुक, 29 इंजीनियरों पर मामला दर्ज की दी मंजूरी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भ्रष्टाचार पर चाबुक चलाते हुए 29 इंजीनियरों, लोक सेवकों के खिलाफ एसीबी को प्राथमिकी दर्ज कर जांच की अनुमति दे दी है। ऐसे कुछ और मामले पर शीघ्र ही अनुमति दिए जाने की चर्चाएं भी चल रही है। धनबाद के गोविंदपुर और निरसा प्रखंड के पंचायतों में वर्ष 2010 से 11 वर्ष 2013-14 में लगाए गए नलकूप एवं अन्य योजनाओं में अनियमितता से जुड़े मामले में 29 इंजीनियरों लोक सेवकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर एसीबी को जांच की अनुमति दी गई…

Read More

पूर्वी सिंहभूम जिले के अधिकांश ब्रांडेड मिष्ठान भंडार एवं फैक्ट्री में कार्यरत मजदूर,बंधुआ मजदूर तो नहीं है पर बंधुआ मजदूर से कम भी नहीं है l जमशेदपुर के नामी-गिरामी मिष्ठान भंडार के आउटलेट एवं मिष्ठान निर्माण फैक्ट्री मैं सैकड़ों मजदूर कार्यरत हैं l न्यू गंगौर स्वीट्स, न्यू छप्पन भोग, पूजा स्वीट्स एंड नमकीन, शालिग्राम स्वीट के अलावा कुछ अन्य प्रतिष्ठित मिष्ठान कारोबारी जमशेदपुर में बड़े पैमाने पर आउटलेट एवं फैक्ट्री लगा कर मिष्ठान के क्षेत्र में कारोबार कर रहे हैं l सूत्रों की माने तो कई मजदूर तो मिष्ठान प्लांट में रहकर ही 16-18 घंटा कार्य करते हैं,कई स्थानीय मजदूर…

Read More

कोल्हान विश्वविद्यालय से एफिलेटेड श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन के बीएड के विद्यार्थियों से अतिरिक्त शुल्क वसूली करने का मामला प्रकाश में आया है।  अतिरिक्त वसूली करने को लेकर छात्रों में काफी आक्रोश है और छात्र आंदोलन की रणनीति गुपचुप बनाने में लगे हुए हैं । मीडिया रिपोर्ट के अनुरूप इस संबंध में गुरुवार को बीएड के विद्यार्थियों ने (सत्र 2020–22) विश्वविद्यालय पहुंचकर कुलपति डॉ. प्रो. गंगाधर पांडा के नाम मांग पत्र सौंपाl विद्यार्थियों ने कहा कि श्रीनाथ बीएड कॉलेज की ओर से अतिरिक्त शुल्क लिया जा रहा हैl  कोल्हान विश्वविद्यालय की ओर से 1,40,000 शुल्क लेने का आदेश दिया गया है, परंतु आदेश का पालन नहीं कर 1,87,000 रुपये तक शुल्क लिया जा…

Read More

आदित्यपुर नगर निगम के अपर नगर आयुक्त गिरजा शंकर प्रसाद के कार्यकाल में अवैध बहुमंजिला भवन निर्माता सरकारी राजस्व की हेराफेरी कर बहुमंजिला भवन निर्माण कर रहे हैl आदित्यपुर नगर निगम के कई बहुमंजिला भवन निर्माता बिना नक्शा स्वीकृत कराए बहुमंजिला भवन निर्माण कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कई भवन निर्माता आदित्यपुर नगर निगम से नक्शा तो स्वीकृत कराते हैं पर स्वीकृत नक्शा का उल्लंघन कर बहुमंजिला भवन बनाने में सफल रहते हैं I अवैध निर्माण को रोकने के लिए भारी-भरकम इंफोर्समेंट डिपार्टमेंट शून्य साबित हो रहा है, जिसके कारण ही पूर्व में रोके गए अधिकांश बहुमंजिला भवन पूरा…

Read More