Automobile News

Thar और Jimmny की सेल्स बिगाड़ने आ रही है Toyota Land Cruiser Mini, जाने इसके टॉप क्लास फीचर्स

Toyota Land Cruiser Mini

Toyota Land Cruiser Mini: भारत में ऑफ रोड सेगमेंट में बहुत कम गाड़ियां उपलब्ध हैं, अगर आप एक ऑफ रोड SUV खरीदने के बारे में सोचते हैं तो महिंद्रा थार और मारुति सुजुकी जिम्नी का ही ऑप्शन आपको मिलता है। लेकिन जल्द ही टोयोटा लैंड क्रूजर मिनी भारत में लांच होने वाली है। यह एक फाइव डोर मॉडल वाली ऑफ रोड SUV रहेगी। कंपनी इस समय इसके ऊपर बहुत तेजी से कम कर रही है।

यह टोयोटा लैंड क्रूजर मिनी भारत में कब तक लांच होगी, इसके फीचर्स क्या-क्या रहने वाले हैं, चलिए इसके बारे में जानते हैं।

Toyota Land Cruiser Mini Launch Date

टोयोटा लैंड क्रूजर मिनी की लॉन्च डेट को लेकर बहुत सारी खबरें इंटरनेट पर वायरल हो रही है। यह आपको हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक ऑप्शन में मिल सकती है। कंपनी इसका कंपैक्ट मॉडल पहले ही प्रदर्शित कर चुकी है। माना जा रहा है कि साल 2025 में कभी भी आपको यह टोयोटा लैंड क्रूजर मिनी लॉन्च होती हुई नजर आ सकती है। भारतीय मार्केट में इस गाड़ी का कॉन्सेप्ट ग्राहकों को बहुत पसंद आने वाला है।

Toyota Land Cruiser Mini Design and Features

डिजाइन और फीचर्स के मामले में यह ऑफ रोड SUV कंपैक्ट क्रूजर कॉन्सेप्ट पर बनाई जाएगी। इसमें आपको ऊंचे पिलर्स और प्लेन छत मिलने वाली है। यह पांच डोर वाली जिम्नी से भी लंबी गाड़ी होने वाली है, जिसका ऑन फ्रेम के बहुत ही मजबूत रहेगा। यह गाड़ी एकदम रफ एंड टफ लुक में लॉन्च हो सकती है जो ग्राहकों को बहुत बहाने वाली है।

Toyota Land Cruiser Mini Performance

परफॉर्मेंस के मामले में यह लैंड क्रूजर मिनी आपकी उम्मीदों पर खरा उतरेगी। इसमें कोरोला क्रॉस 2.0 लीटर पेट्रोल इंजन आपको मिल सकता है, साथ ही हाइब्रिड ऑप्शन में 2.5 लीटर पेट्रोल हाइब्रिड इंजन आपको मिल सकता है। इसके दूसरे वेरिएंट में आपको 2.8 लीटर टर्बोचार्ड 4 सिलेंडर डीजल इंजन मिल सकता है। इस गाड़ी का एक इलेक्ट्रिक वेरिएंट भी लॉन्च किया जा सकता है। टोक्यो में नवंबर महीने में होने वाले इवेंट में इसे पहली बार सबके सामने प्रस्तुत किया जाएगा।

Toyota Land Cruiser Mini Competitors

कंपीटीटर्स की बात करें तो पहले से ही मार्केट में धूम मचा रही। महिंद्रा थार और मारुति सुजुकी जिम्नी से लैंड क्रूजर मिनी को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। अब देखना होगा कि इस कंपटीशन में तीनों गाड़ियों में से कौन सी गाड़ी आगे निकलती है।

Also Read: 

Best Off Roading Car: भारत की बेस्ट टॉप 5 ऑफ रोड़ SUV कार, दिवाली पर खरीदने से पहले चेक करे लिस्ट

Toyota Hyryder का नया एडिशन भारत में हुई लांच, जाने इसके टॉप फीचर्स और प्राइस डिटेल्स

क्या फैमिली के लिए सही है Toyota Rumion गाड़ी, इस दिवाली पर खरीदने से पहले जाने पूरी डिटेल

Share on Social Media
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now