Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»पूर्वी सिंहभम जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय बैंकर्स समन्वय समिति एवं रू़डसेटी सलाहकार समिति की बैठक,सासंद विद्युतवरण महतो हुए शामिल
    Headlines

    पूर्वी सिंहभम जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय बैंकर्स समन्वय समिति एवं रू़डसेटी सलाहकार समिति की बैठक,सासंद विद्युतवरण महतो हुए शामिल

    News DeskBy News DeskAugust 19, 2023
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में जिला स्तरीय बैंकर्स समन्वय समिति एवं रू़डसेटी सलाहकार समिति की बैठक जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सांसद विद्युतवरण महतो भी शामिल हुए ।
    वित्तीय वर्ष 2023- 2024 की प्रथम तिमाही का वित्तीय लेखा जोखा अग्रणी जिला प्रबंधक ने प्रस्तुत किया। गतवर्ष की समतुल्य अवधि से बैंको की 30 नई शाखाएं, 43 नए ATM और 300 नए बैंक कॉरेस्पोन्डेंट की नियुक्ति की गई है। वार्षिक शाख योजना में बैंको द्वारा साल दर साल 36.75% के विरुद्ध 50.85% की लक्ष्य प्राप्ति की।

    Jamshedpur News :भाजपा जमशेदपुर महानगर के जुगसलाई विधानसभा अंतर्गत गोविंदपुर और जुगसलाई मंडलों में पदाधिकारियों की हुई घोषणा, जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने व्यक्त की शुभकामनाएं

    समीक्षा में पाया गया कि सरकार केंद्रित योजनाओं के अनुपालन में भी जिले के बैंको ने अच्छा काम किया है।प्रधानमंत्री जनधन योजना, सुरक्षा बीमा योजना एवम अटल पेंशन योजना में जिले का अनुपात बेहतर हुआ है। मुद्रा योजना में 47% की वृद्धि दर्ज की गई। PMEGP एवम PMFME योजनाओं में भी समतुल्य अवधि में अच्छी प्रगति हुई है।

    जिला दण्डाधकारी-सह- उपायुक्त ने बैंक अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि हालांकि बैंको का कार्य संतोषजनक हैं, लेकिन गरीब और पिछड़े वर्गो के लिए बहुत कुछ किया जाना बाकी है। उन्होंने ऋण सुविधा उपलब्ध कराने तथा सरकारी योजनाओं के आवेदन का यथाशीघ्र निष्पादन करने की बात कही। उन्होंने बैंको को संवेदनशील होकर समाज के अंतिम छोर पर बैठे लोगों के लिए काम करने का संदेश दिया।
    अग्रणी जिला प्रबंधक को अनुमंडल स्तर पर सरकार केंद्रित योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए जागरूकता सह ऋण वितरण कैंप आयोजित करने का सुझाव दिया हैं। साथ ही शहरी निकाय अधिकारियों के सहयोग से फुटपाथ विक्रेताओं के लिए 15 सितंबर को ऋण वितरण कैंप करने का भी निर्देश दिया। साथ ही RSETI के प्रतिनिधि को दिव्यांगजनों के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करते हुए स्वरोजगार के मौके उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया।

    सांसद ने बैंको के कामकाज को सराहा, साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजकार से जुड़े लोगों को आर्थिक मदद पहुंचाने की जरूरत बताई। उन्होने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बैंक शाखा का विस्तार करें, मानुषमुड़िया में सर्वे कराते हुए बैंक शाखा स्थापित कराने की बात कही।
    सांसद ने कहा कि गांव के विकास से ही समाज और जिला का विकास संभव होगा। उन्होंने सरकार केंद्रित योजनाओं के ऋण आवेदन में रिजेक्शन के प्रतिशत पर अप्रसन्नता जाहिर की और बैंको से कहा की ऐसे आवेदक जो की योजना की बारिकी नहीं समझते है उनका समुचित ट्रेनिंग RSETI द्वारा करवाना सुनिश्चित करें ।

    Jamshedpur News :JTET में मैथिली को शामिल करने की मांग तेज, जमशेदपुर में संघर्ष समिति की अहम बैठक

    बैठक में उप विकास आयुक्त मनीष कुमार,महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र,जिला कृषि पदाधिकारी,जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, भारतीय रिजर्व बैंक के पदाधिकारी,डीडीएम नाबार्ड,एलडीएम, जिला पशुपालन पदाधिकारी,जिला मत्स्य पदाधिकारी,जिले में कार्यरत बैंक,स्माल फाइनेंस बैंक और पेमेंट बैंक के प्रतिनिधि, शहरी निकायों के प्रतिनिधि उपस्थित थे ।

    कुमार मनीष 9852225588

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Dc east singhbhoom
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News :भाजपा जमशेदपुर महानगर के जुगसलाई विधानसभा अंतर्गत गोविंदपुर और जुगसलाई मंडलों में पदाधिकारियों की हुई घोषणा, जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने व्यक्त की शुभकामनाएं

    April 19, 2026

    Jamshedpur News :JTET में मैथिली को शामिल करने की मांग तेज, जमशेदपुर में संघर्ष समिति की अहम बैठक

    April 19, 2026

    Jamshedpur News :मेहंदी कुमारी प्रकरण पर जमशेदपुर पूर्वी के विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव ने अस्पताल प्रबंधन पर बोल तीखा हमला, कहा- अस्पताल प्रबंधन का दावा भ्रामक और तथ्यों से परे

    April 19, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News :भाजपा जमशेदपुर महानगर के जुगसलाई विधानसभा अंतर्गत गोविंदपुर और जुगसलाई मंडलों में पदाधिकारियों की हुई घोषणा, जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने व्यक्त की शुभकामनाएं

    April 19, 2026

    Jamshedpur News :JTET में मैथिली को शामिल करने की मांग तेज, जमशेदपुर में संघर्ष समिति की अहम बैठक

    April 19, 2026

    Jamshedpur News :मेहंदी कुमारी प्रकरण पर जमशेदपुर पूर्वी के विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव ने अस्पताल प्रबंधन पर बोल तीखा हमला, कहा- अस्पताल प्रबंधन का दावा भ्रामक और तथ्यों से परे

    April 19, 2026

    Jamshedpur News :डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अनुसूचित मोर्चा ने सम्मान अभियान के तहत संगोष्ठी का किया आयोजन, संगोष्ठी में सामाजिक समरसता पर जोर, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा समेत कई नेताओं ने रखे विचार

    April 19, 2026

    Jamshedpur News :गालूडीह के माता वैष्णो देवी धाम में भक्ति का महासंगम, महोत्सव के दूसरे दिन उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    April 19, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group